युवी के लिए कॉलेज स्टूडेंट्स ने किया हवन
Source: भास्कर न्यूज | Last Updated 05:07(10/02/12)
चंडीगढ़. युवराज के स्वस्थ जीवन की कामना के लिए वीरवार को गुरुकुल विद्यापीठ के स्टूडेंट्स ने सेक्टर 23 के सनातन धर्म मंदिर में हवन का आयोजन किया। कॉलेज स्टूडेंट्स ने युवी की फिटनेस के लिए प्रार्थना की। साडे युवी नूं छेती चंगा कर दो, ओदे बगैर साडा दिल नहीं लगदा।
असी उस वेले ही खुश होवांगे जदों साडा युवी हंसदा खेड़दा नजर आउगा। कॉलेज के क्रिकेट फैन क्लब के दो दर्जन सदस्यों सहित गुरुकुल विद्यापीठ के प्रबंधन ने हवन में हिस्सा लिया। उन्होंने हवन-यज्ञ में आहुति डालकर युवराज सिंह के जल्द ठीक होने की दुआ मांगी।
गुरुकुल विद्यापीठ के सीईओ मनमोहन गर्ग ने कहा कि युवी हम सबकी आंखों का तारा है और हम चाहते हैं कि चंडीगढ़ दा पुत्तर जल्द सेहतमंद होकर फिर मैदान में उतरे। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि युवी एकदम स्वस्थ होकर पूरे देश के लोगों को वही पारी दिखाएंगे जिसका सभी को इंतजार है।