विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Bilaspur >> 5 Million Prize Announced In Sushil Murder Case

सुशील हत्याकांड में 5 लाख के इनाम की घोषणा

भास्कर न्यूज | Jan 06, 2013, 05:42AM IST
 
 

बिलासपुर. पत्रकार सुशील पाठक की हत्या का सुराग देने वालों को सीबीआई 5 लाख रुपए का इनाम देगी। यह घोषणा सीबीआई दिल्ली ने की है। जानकारी देने वालों के नाम व पहचान गोपनीय रखे जाएंगे।
 
18 दिसंबर 2010 की रात दैनिक भास्कर के पत्रकार सुशील पाठक की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात नया सरकंडा में चटर्जी गली स्थित उनके मकान से कुछ दूरी पर तब हुई थी, जब वे रात करीब 1.30 बजे अपने घर लौट रहे थे। 
 
सीबीआई ने आरोपियों का सुराग लगाने के लिए इनाम की घोषणा की है। प्रदेश में किसी मामले की जांच में सीबीआई द्वारा घोषित यह अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि है। 
 
सीबीआई को यहां दें जानकारी
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो, विशेष अपराध-।।,
सीबीआई मुख्यालय, प्लाट संख्या 5 बी, द्वितीय तल, सीजीओ कॉम्लेक्स,
लोधी रोड, नई दिल्ली-110003
 
फोन नंबर: 011-24362002, 24360006, 24360150. 
कंट्रोल रूम फोन नंबर : 011-24360334, 24360422. 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment