विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Bilaspur >> Our Police Does Not Wake Up One More Event Of Failure

देश जाग गया मगर नहीं जागी हमारी पुलिस... नाकामी की एक और घटना

भास्कर न्यूज | Jan 07, 2013, 05:27AM IST
 
 

बिलासपुर। महाराणा प्रताप चौक के पास एक ग्रामीण युवक की इस हद तक पिटाई की गई कि वह अधमरा होकर जमीन पर गिर पड़ा। मौके से पुलिस को सूचना देने के बाद भी न तो गश्ती वैन पहुंची, न ही कोई सिपाही।
 
घटना शनिवार की रात 11 बजे की है। महाराणा प्रताप चौक के पास पंडे तीन साइकिल सवारों को पीट रहे थे। जैसे तैसे मामला शांत हो गया और पंडे अपनी दुकान तो पीड़ित अपने घर की ओर जाने लगे।
 
इसी दौरान शराब भट्ठी से बीरेंदर नामक कर्मचारी निकला और ग्रामीणों की फिर से तलाश शुरू कर दी। उसके साथियों ने समझाया भी कि मामला शांत हो गया है। बीरेंदर खुद नशे में था, उसने साथियों की एक न सुनी। रिंग रोड टू पर लौट रहे ग्रामीणों को दौड़ाकर पकड़ा। इसमें से दो जान बचाकर भागे, लेकिन एक पकड़ में आ गया। बीरेंदर उस पर टूट पड़ा।
 
युवक जमीन पर गिरा तो उसके सिर को जूतों से मारा जाने लगा। युवक लहूलुहान हो गया। इसी दौरान पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। पंडे युवक को पीटते रहे, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। पंडे युवक को अधमरा कर सड़क पर छोड़कर लौट आए। भाग निकले दो ग्रामीण वापस लौटे और घायल युवक को अपने साथ ले गए।
 
सूचना मिलने पर भी नहीं पहुंची पुलिस
 
पुलिस का दावा है कि शहर की चौकसी के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस के इस दावे पर शनिवार रात की घटना से सवाल खड़ा होता है। महाराणा प्रताप चौक भारी यातायात के साथ ही वीआईपी के आने-जाने का मार्ग है। इसके अलावा यहां शराब दुकान और बार के चलते स्थिति हमेशा संवेदनशील रहती है। इसके बाद भी चौक पर किसी एक जवान की भी तैनाती नहीं थी। वैसे तो गश्ती टीम के किसी जवान को मौके पर ही होना था।
 
विडंबना ही कहें कि पुलिस सूचना मिलने पर भी हरकत में नहीं आती। मारपीट करने वाले कर्मचारी ने मामले की जानकारी शराब दुकान के ठेकेदार को दी। संचालक को मामले की जानकारी देने पर उसने अपने कर्मचारियों को फटकार लगाई और शांत होने के लिए कहा। संचालक के इस रवैये से पंडे शांत हुए और मौके से रवाना हो गए। पंडे इतने उग्र थे कि संचालक की थोड़ी ढील से वे किसी भी हद तक जा सकते थे।
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment