विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Bilaspur >> Sanjeevini Reached On 26 Thousand Calls

26 हजार कॉल पर आई ‘ संजीवनी’

भास्कर न्यूज | Jan 07, 2013, 05:23AM IST
 
 

बिलासपुर। संजीवनी एक्सप्रेस 108 से साल भर में 26316 मामलों में पीड़ित लोगों को मदद मिल सकी है। 8850 मामले आपात डिलिवरी के हैं, जिनमें प्रसूताओं को निजी अस्पतालों तक पहुंचाया गया। कुछ मामलों में प्रशिक्षित पैरा मेडिकल स्टाफ ने रास्ते में ही सफलतापूर्वक डिलिवरी कराई है। सड़क हादसों के 2198 मामलों में संजीवनी ने मौके पर पहुंचकर मदद की।    
 
वर्ष 2011 में जिले में संजीवनी एक्सप्रेस 108 की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस योजना के तहत जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 13 एंबुलेंस पैरामेडिकल स्टाफ सहित तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 3 वाहन मुंगेली में है। इससे कई आपात मामलों में लोगों को मदद मिली है।
 
वर्ष 2012 में  संजीवनी एक्सप्रेस ने 26316 कॉल अटेंड किए और पीड़ितों के मदद के लिए पहुंची। इनमें दूर-दराज गांवों के ऐसे मामले भी हैं, जिनमें आपात स्थिति में प्रसूताओं को संस्थागत प्रसव के लिए अस्पतालों तक पहुंचाया गया।
 
वहीं सड़क हादसे के 2198 मामलों में संजीवनी एक्सप्रेस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराते हुए अस्पतालों तक पहुंचाया। साथ ही मेडिकल इमरजेंसी के 24999 मामले अटेंड किए, इनमें 1544 मामले नवंबर के हैं। आगजनी की के 407 मामले संजीवनी ने अटेंड किए।
 
वहीं 910 ऐसे मामले जिनमें पुलिस सहायता की जरूरत थी, लोगों ने 108 पर कॉल करके सहायता प्राप्त की। इनमें 51 मामले तो नवंबर के ही हैं। संजीवनी ने अपनी सालाना रिपोर्ट राज्य शासन, जिला प्रशासन और सीएमओ को भेजी है।
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment