विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Durg Bhilai >> बारिश के साथ फिर करंट फ्री

बारिश के साथ फिर करंट फ्री

Matrix News | Jun 27, 2012, 14:13PM IST
 
 

सिटी रिपोर्टर-!-भिलाई
भिलाई इस्पात संयंत्र के जर्जर आवासों में रहने वाले कर्मचारी सावधान हो जाएं। अगर आप चाहते हैं कि इस बार बारिश में आपके घर की दीवारों पर करंट न दौड़ें तो अभी भी समय है घर का बिजली वायरिंग दुरुस्त करवा लीजिए। सचेत आपको ही होना पड़ेगा। प्रबंधन को आपके परिवार की कोई फिक्र नहीं है।
सेक्टर-6, सेक्टर-7, सेक्टर-4, सेक्टर-5, हास्पिटल सेक्टर के ऐसे बहुत से आवास हैं जो जर्जर हो गए हैं। बावजूद बहुत से बीएसपी कर्मियों का परिवार अभी भी ऐसे आवास में रहने को मजबूर हैं। बारिश के दिनों में न केवल छत का पानी टपकता है बल्कि दीवारों पर भी करंट दौड़ता है। बावजूद प्रबंधन को कोई चिंता नहीं है। यहां बिजली वायरिंग के तार जगह-जगह लटक रहे हैं। मीटर बोर्ड में फ्यूज कट आउट तो नजर आते ही नहीं है।
तारों को टैप से सीधे जोड़ दिया गया है। ऐसे आवासों में रहने वाले लोगों को हर साल बारिश के साथ करंट भी फ्री में मिलता है। बीएसपी नगर विद्युत यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल हमारे पास कोई साधन नहीं है। करंट से बचने के उपाय लोगों को खुद ही करना होगा। जहां भी शेड बनाकर अतिरिक्त बिजली कनेक्शन लिए हैं वहां प्रॉपर अर्थिंग करें। तार खुला न रहे इस बात का ख्याल रखें। बताया जाता है कि बीएसपी आवासों में दस हजार इलेक्ट्रानिक मीटर लगने हैं। इसी के साथ मीटर बोर्ड को भी दुरुस्त किया जाएगा, लेकिन अभी तक इसका ठेका ही नहीं हुआ है। मीटर आकर पड़े हैं।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment