राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
थाने ले जाकर ग्रामीणों की पिटाई
Matrix News | Aug 05, 2012, 04:59AM IST
ब्लाक मुख्यालय से 25 किमी दूर स्थित सीतागांव के नौ ग्रामीणों को थाने में लाकर नक्सलियों के बारे में जानकारी नहीं देने की बात कह कर पीटा गया। रातभर वे थाने में रहे फिर सुबह सभी को छोड़ दिया गया। पिटाई से पस्त हुए चार ग्रामीण उपचार के लिए मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी पहुंचे थे। सीतागांव पुलिस की इस कथित करतूत की शिकायत की गई है एडिशनल एसपी एसआर सलाम से।
हालांकि पुलिस ने ऐसी किसी भी प्रकार की घटना से इनकार किया है। अब ग्रामीण इसकी शिकायत सांसद मधुसूदन यादव व एसपी डा.संजीव शुक्ला से करने वाले हैं। बताया गया कि सीतागांव के तकरीबन 25 ग्रामीण शुक्रवार की शाम 5 बजे गांव के शीतला मंदिर पूजा के लिए जा रहे थे। मंदिर के रास्ते पर ही सीतागांव पुलिस के दो दर्जन पुलिस जवान वहां पहुंच गए। उन्होंने कुछ ग्रामीणों को वहां से भगा दिया और नौ लोगों को अपने साथ थाने ले गए। इनमें ग्राम पटेल सुरजाराम पड़ौती, सोमाराम कोमर्रा, बुद्धू राम पद्दा, एसुराम ध्रुवे, रामसिंह उइके, देवराम, रामप्रसाद, केशव ध्रुवे व मोटूराम मंडावी शामिल थे। गांववालों ने भास्कर को बताया कि थाने ले जाकर पुलिस के जवानों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। रात 12 बजे तक सभी को धुना जाता रहा।इससे गांववालों को हाथ-पैर में मार लगी। ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी दो बार ऐसा हो चुका है। शाम छह बजे से रात करीब 12 बजे तक उनकी पिटाई की गई। सुबह करीब आठ बजे उन्हें छोड़ा गया। पिटाई से देवराम, रामप्रसाद, केशव ध्रुवे व मोटूराम को हाथ-पैर में कुछ 'यादा ही चोटें आई हैं। गांववालों को इसकी खबर हुई तो सभी इकट्ठे होकर सीधे मानपुर कूच कर गए। वहां एडिशनल एसपी एसआर सलाम को पूरा मामला बताया गया। ग्रामीणों की शिकायत पर उन्हें परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पिटाई जैसी बात से पुलिस ने इनकार किया।
साफ नहीं हुई है। पुलिस यह मानने को तैयार नहीं है कि उन ग्रामीणों से मारपीट की गई।






