राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
नक्सली कर रहे गांवों में युवाओं की तलाश
Matrix News
| Nov 28, 2012, 01:18AM IST
संगठन को मजबूती देने के लिए नक्सलियों ने गांवों में युवाओं की तलाश शुरू कर दी है। दो से आठ दिसंबर तक गोरिल्ला सेना की 12वीं वर्षगांठ मनाने की अपील नक्सलियों ने की है। इसके पहले ही सीमावर्ती क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया है।
मंगलवार सुबह औंधी से कोहका के बीच स्थित कुछ गांवों में नक्सली पोस्टर व बैनर टंगे मिले। पोस्टर में बंद से जुड़ी बातें लिखी गई हैं। दहशत के चलते बंद के पहले ही मानपुर के आगे औंधी व खडग़ांव तक बसें नहीं चलीं। जिला मुख्यालय से जाने वाली बसों के पहिए मानपुर में थम गए।
औंधी से लगे साल्हेभट्ठी, गढड़ोमी नाला व गढ़ माता सहित सीतागांव के आसपास के गांवों के मुख्य मार्गों में नक्सलियों ने रात में ही पोस्टर व बैनर टांग दिए थे। मंगलवार सुबह दर्जन भर स्थानों पर ग्रामीणों ने इन्हें देखा और पुलिस को सूचना दी। बताया गया कि नक्सलियों ने बंद का आह्वान करने के साथ-साथ युवाओं को संगठन से जोडऩे की कवायद शुरू कर दी है।
मानपुर डिवीजन कमेटी की ओर से ये पोस्टर व बैनर टांगे गए थे। इसके पहले गातापार इलाके के टेमरी में पोस्टर बैनर मिले थे। इसके अलावा वहां के भवनों में नक्सलियों ने बंद के आह्वान से जुड़ी बातें लिखी थीं। इससे क्षेत्र व आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बन गया है। दूसरी ओर मोहनपुर, चारभांठा, सड़क चिरचारी व इससे जुड़े गांवों में नक्सलियों द्वारा पोस्टर व बैनर टांगा गया था। वहां भी हर घर से युवाओं को संगठन में जोडऩे की बातें लिखी गई थीं। ग्रामीणों की मानें तो नक्सली रात में आकर बैनर टांगते व पोस्टर चिपकाते हैं। उनकी चहलकदमी से खौफ बढ़ता जा रहा है।








