20 आंगनबाड़ी केंद्रों की नियुक्तियां निरस्त
Source: Matrix News | Last Updated 01:04(10/02/12)
रायगढ़त्न संयुक्त जांच समिति ने एकीकृत बाल विकास परियोजना पुसौर के 20 विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व मिनी कार्यकर्ता संबंधी नियुक्ति गलत पाई है। कलेक्टर ने मु य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पुसौर को उक्त नियुक्तियों के आदेश निरस्त करने के आदेश दिए हैं। एकीकृत बाल विकास परियोजना पुसौर के ग्राम मनमोहनपुर (टेका), तरडा, दर्रीपाली, कोतासुरा, लिंजिर, जकेला, नवापारा, मांड (मौहारीपारा), तडोला, बुनगा, कवरिहा, बासनपाली, सरवानी, सुपा व पुसौर के हटरी चौक आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व मिनी कार्यकर्ता के पदों पर हुई नियुक्ति नियम विरुद्ध पाई। इस पर कलेक्टर अमित कटारिया ने जनपद पंचायत पुसौर के तत्कालीन मु य कार्यपालन अधिकारी, मूल्यांकन समिति के संयोजक व स्वास्थ्य महिला बाल विकास समिति के सदस्य सचिव अंजना कुण्डू, बाल विकास परियोजना अधिकारी पुसौर को शोकाज नोटिस जारी किया है। एकीकृत बाल विकास परियोजना पुसौर अंतर्गत शेष अन्य नियुक्तियों की सूक्ष्मता से जांच कराने के निर्देश संयुक्त जांच समिति को दिए गए हैं।