विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Durg Zila >> Dongargaon >> ग्रामीणों की उपस्थिति न के बराबर, स्थगित हो रही सभाएं

ग्रामीणों की उपस्थिति न के बराबर, स्थगित हो रही सभाएं

| Apr 20, 2012, 01:36AM IST
 
 

भास्कर न्यूजत्नडोंगरगांव
क्षेत्र में ग्राम सुराज अभियान की शुरुआत बुधवार को जनपद क्षेत्र के ग्राम मचानपार, आसरा/अड़ाम, कोकपुर, सिवनी खुर्द, खैरी, धौंराभांठा, च.टोलागांव, मेढ़ा, गनेरी, बेंदरकटा, रूदगांव, कु.भाटांगांव से हुई। इनमें से कुछ गांवों में बुधवार को ग्राम सभा भी थी। अभियान को लेकर इस बार ग्रामीणों का उत्साह कम ही दिखाई दे रहा है।
अभियान के पहले दिन ज्यादातर गांवों में ग्रामीणों की उपस्थिति न के बराबर ही थी। जबकि आवेदनों की संख्या में भारी कमी आई है। हालांकि सुराज दल गांवों में सुबह सात बजे से पहुंच कर और गांव का भ्रमण कर दोपहर में निर्धारित स्थानों पर ग्रामीणों के आवेदनों को लेने और ग्राम सभा के लिए उपस्थित थे।
सिवनीखुर्द में बहिष्कार की स्थिति
अभियान के पहले दिन सुराज दल को ग्राम पंचायत बोदेला के आश्रित ग्राम सिवनी खुर्द में ग्रामीणों के आक्रोष का सामना करना पड़ा। यहां के ग्रामवासियों ने पिछले सुराज अभियानों में दिए आवेदनों पर कोई भी कार्यवाही नहीं करने के कारण इस बार अघोषित तौर पर विरोध जताया है। वहीं विरोध के चलते यहां ग्राम सभा का भी आयोजन नहीं हो पाया। हालांकि दल के प्रभारी अधिकारी आरएस चंदेल ने ग्राम सभा नहीं होने के पीछे सरपंच कि अस्वस्थता व ग्राम पंचायत सचिव व रोजगार सहायकों के हड़ताल में होना बताया है। दल अधिकारी श्री चंदेल ने बताया कि गांव से कुल तीन आवेदन मांग के संबंध में मिले हैं, जिसमें राशन दुकान संचालिका राजकुमारी द्वारा एपीएल चांवल प्रदान करने, परमेश्वरी साहू द्वारा इंदिरा आवास देने तथा कुमार साहू द्वारा बाऊड्रीवाल की मांग प्रमुख है। इसी प्रकार ग्राम बेंदरकटा में भी सुराज दल को शाम पांच बजे तक कुल सात आवेदन ही मिले, जिसमें प्रमुख रूप से शिवनाथ नदी पर रपटा बनाने, डब्लूबीएम पहुंच मार्ग व पुलिया निर्माण की मांग प्रमुख रही। वहां के ग्रामवासियोंं ने बताया कि शिवनाथ नदी पर रपटा कम पुलिया निर्माण व अन्य मांग विगत सुराज अभियानों के दौरान भी की गई थी लेकिन आज तक उन मांगों में से एक को भी पूरा नहीं किया गया है। ग्राम पंचायत दर्री के अंतर्गत आश्रित इस ग्राम बेंदरकटा में गत वर्ष २५ आवेदन दिए गए थे जिनमें से किसी भी मांग को पूरा नहीं किया गया है।
खामियाजा भुगत रहे दल
ग्राम सुराज अभियान के प्रति अविश्वास और तेज गर्मी का खामियाजा सुराज दल व अधिकारियों को भुगतना पड़ रहा है। अभियान के पहले दिन कई गांवों में आवेदनों की कमी व ग्रामीणों की न के बराबर उपस्थिति के कारण सुराज अभियान के समानातंर १४ अप्रैल से प्रारंभ ग्रामसभाएं कई गांवों में कोरम के अभाव में स्थगित हो रही हैं। बुधवार को ग्राम सिवनी खुर्द व बेंदरकटा सहित अन्य गांवों में सुराज अभियान के साथ ही ग्राम सभा का आयोजन किया गया था, लेकिन कोरम के अभाव में ये सभाएं स्थगित हो रही हैं। वहीं प्रशासन ग्राम सुराज मेें खाना पूर्ति कर अभियान को किसी तरह निपटाने के प्रयास में है। इसका एक बड़ा कारण ग्राम पंचायत सचिव व रोजगार सहायकों के हड़ताल भी है।
सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष पहुचे रूदगांव
सुराज अभियान के पहले दिन जनपद क्षेत्रांतर्गत रूदगांव में सुराज दल के पहुंचने के साथ ही सासंद मधुसुदन यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष दिनेश गांधी, उपाध्यक्ष दिनेश साहू जपनद सदस्य अजय वैष्णव व अन्य जन प्रतिनिधि व आला अधिकारी उपस्थित रहे। सुराज सभा को संबोधित करते हुए सांसद श्री यादव व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गांधी ने सुराज अभियान के महत्व व आवश्कता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अभियान का मूल उद्देश्य सरकार के कल्याणकारी योजनाओं व जानकारी को आमजनों तक पहुंचाना है। साथ ही सामूहिक विकास व समस्याओं के समाधान के यथा संभव प्रयास करना है।
॥ग्रामीणों की कम उपस्थिति के चलते साल में सालभर में चार बार होने वाली ग्राम सभा स्थगित हो रही है, लेकिन सुराज अभियान सभा कहीं भी स्थगित नहीं हुई है।ञ्जञ्ज
बीपी सर्वे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment