विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Durg Zila >> Dallirajhara >> मजदूर साथी नियोगी के वारिस

मजदूर साथी नियोगी के वारिस

Matrix News | Jun 04, 2012, 01:21AM IST
 
 

दल्लीराजहरात्नदल्लीराजहरा में 1977 में 3 जून की रात पुलिस गोलीकांड में मारे गए 11 मजदूरों को याद करते हुए जनमुक्ति मोर्चा ने नगर में रैली निकाली। वार्ड 15 मे स्थित नियोगी वाचनालय व जनमुक्ति मोर्चा कार्यालय से निकली रैली नगर के विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए बस स्टैंड फौव्वारा चौक में विशाल आमसभा में तबदील हुई। जहां मृत साथियों,उन्हें भावपूर्ण श्रदधांजलि देते हुए याद में कलाकारों ने गीत प्रस्तुत किए।
मंच पर प्रमुख रूप से डॉ बिनायक सेन, नगर पालिका अध्यक्ष मुक्ति गुहानियोगी, बाबूलाल पटेल, लैलन कुमार साहू, थरूण विश्वकर्मा मौजूद थे। सभा को संबोधित करते हुए मुक्ति गुहानियोगी ने उपस्थित सभी लोगों को नियोगी का वारिस बताया । उन्होंने शहीद साथियों को श्रद्धाजंलि अर्पित की।
उन्होंंने कहा कि शासन प्रशासन, मैनेजमेंट द्वारा मजदूरों के खिलाफ किए जाने वाले अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में विशेषरूप से उपस्थित डॉ सेन ने सभा को संबोधित नहीं किया। जनमुक्ति मोर्चा ने शासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए। कार्यक्रम का संचालन कुलदीप नोन्हारे व आभार प्रदर्शन अध्यक्ष जीत गुहानियोगी ने किया।
छमुमो कार्यालय में हुई सभा
छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा द्वारा 3 जून 1977 को शहीद हुए 11 साथियों को श्रद्धाजंली दी गई। स्थानीय छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा कार्यालय में श्रद्धाजंली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहा छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष जनक लाल ठाकुर, छत्तीसगढ़ मांइस श्रमिक संघ अध्यक्ष गणेश राम चौधरी सहित अन्य श्रमिक नेताओं ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment