विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Bastar >> दुर्घटना में एक घायल

दुर्घटना में एक घायल

Matrix News | Jun 16, 2012, 01:43AM IST
 
 

जगदलपुरत्न सड़क किनारे खड़े होकर आटो रिक्शा का इंतजार कर रहे एक व्यक्ति को स्कूटी चालक ने चोटें पहुंचाई। एफ सीआई गोदाम के सामने गोविंद अपने पिता अरविंद के साथ आटो का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान स्कूटी चालक क्रमांक सीजी १७ ई ७४३६ के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते लड़के के पिता को टक्कर मार दी। घायल को इलाज के लिए महारानी हास्पिटल में भर्ती कराया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक भानपुरी निवासी नकुल गुरूवार की शाम खेत गया था इसी दौरान सांप ने उसकी पीठ पर डस लिया।
उद्यमिता प्रशिक्षण 21 से
जगदलपुरत्न शिक्षित बेरोजगारों के लिए उद्यमिता प्रशिक्षण शिविर कांकेर में 21 जून से शुरु किया जा रहा है। छग उद्यमिता विकास केंद्र और जिला व्यापार केंद्र के जरिए होने वाले शिविर में भाग लेने 19 जून तक नामों का पंजीयन करवाना होगा। जिला समन्वयक एसके वर्मा ने बताया 30 स्थान आरक्षित है।
युवक से मारपीट
जगदलपुरत्न कुम्हारपारा निवासी एक युवक के साथ दो लड़कों ने मारपीट कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक शुभम मोदी अपने एक मित्र को बस में बिठाकर कुम्हारपारा वापस आ रहा था। माहेश्वरी भवन के सामने दो अज्ञात लड़कों ने उसे रोककर मारपीट कर दी। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
बारसूरत्न बीजापुर जिले के लिए शुरू नई 33 केव्ही एक्सप्रेस विद्युत लाइन के लिए बारसूर में अलग फीडर लगाया गया। पहले बारसूर फीडर से ही इसकी सप्लाई देने से बार-बार बिजली गुल हो रही थी। इससे बारसूर वासी हलाकान थे। दैनिक भास्कर ने यह खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद हरकत में आए सीएसईबी ने इसका अलग कंट्रोल पैनल बनाया। विभाग के एई साव के मुताबिक कंट्रोल पैनल लगाने में करीब सप्ताह भर लगता है । अमले ने रात-दिन एक कर रिकार्ड 6 घंटे में इसे लगा लिया। 220 केवी एचटी सब स्टेशन के एई सुनील भूआर्य के मुताबिक दोनों कंट्रोल पैनल सफलता पूर्वक काम कर रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक भानपुरी निवासी नकुल गुरूवार की शाम खेत गया था इसी दौरान सांप ने उसकी पीठ पर डस लिया।
महिला माओवादी ने किया समर्पण
नारायणपुरत्न बयानार दलम में सक्रिय रही महिला माओवादी सोमारी वड्डे ने शुक्रवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस के अनुसार कोंडागांव मार्ग पर रेमावंड के निकट स्थित सोनापाल की सोमारी को तीन साल पहले माओवादी उसके गांव से उठा ले गए थे। बाद में उसे बयानार एरिया कमेटी में शामिल कर लिया गया। उससे संतरी ड्यूटी कराई जाती थी साथ ही माओवादियों के बड़े लीडर के अंगरक्षक के तौर पर उसकी तैनाती की जाती थी। उसे थ्रीनॉटथ्री राइफल दिया गया था। कुछ दिनों पूर्व वह मौका पाकर वहां से भाग खड़ी हुई और अपने गांव पहुंच गई। गुरुवार को जब पुलिस पार्टी उसके गांव पहुंची तो वह उनके साथ नारायणपुर चली आई और एसपी मयंक श्रीवास्तव के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment