विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Bastar >> बालोद धान घोटाले का मुख्य आरोपी रायगढ़ में गिरफ्तार

बालोद धान घोटाले का मुख्य आरोपी रायगढ़ में गिरफ्तार

Matrix News | Nov 18, 2012, 01:54AM IST
 
 

भास्कर न्यूज. रायगढ़
बाहरी क्षेत्रों से आकर रह रहे किराएदारों का ब्यौरा खंगालने गई रायगढ़ के जूट मिल पुलिस के हाथ उस वक्त अनायास ही एक कामयाबी मिल गई जब उनके हाथ बालोद के ४५ लाख के धान घोटाले का मुख्य आरोपी उनके हत्थे चढ़ गया। आरोपी को जूट मिल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसका खुलासा एएसपी व सीएसपी ने जूट मिल चौकी पर एक प्रेस कांफ्रेंस में किया। हाल में हुई कुछ आपराधिक घटनाओं के बाद स्थानीय पुलिस दूसरे प्रांत से आए हुए लोगों की खोज-खबर ले रही है। तीन दिन पहले आईटीआई के नजदीक आम्बेडकर कॉलोनी में हुई चाकूबाजी के बाद तो पुलिस ने एक बार फिर सतर्कता अभियान चलाया है और किराए पर मकान लेकर रहने वालों का सत्यापन शुरू किया है। लेकिन इसी दौरान शनिवार को जूट मिल इलाके के कालिंदी कुंज ईरानी मोहल्ले से पुलिस के हाथ बालोद के कोडगांव निवासी 48 वर्षीय शालीग्राम देशमुख पिता दुर्गाराम देशमुख लगा। जो मई 2012 में हुए 45 लाख रुपए के बालोद धान घोटाले का मुख्य व चौथा आरोपी है।
वह यहां पुलिस से नजरें छुपाकर रह रहा था। जिसके खिलाफ बालोद थाने में आपराधिक मामला भी दर्ज है। इस बात का खुलासा एएसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने सीएसपी नेहा पांडेय व जूट मिल चौकी प्रभारी केएन आदित्य के साथ किया। एएसपी श्री ठाकुर ने बताया कि लाखों रुपए के धान घोटाले का मामला सामने आने के बाद बालोद कलेक्टर ने 6 दोषियों के खिलाफ जुर्म दर्ज करवाया था। जिसमें तीन की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी। वहीं चौथा आरोपी नाम-पता सत्यापन के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जबकि इस मामले में दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। वहीं सीएसपी सुश्री पांडेय ने बताया कि धान घोटाले के आरोपी के पकड़े जाने की खबर बालोद पुलिस को दे दी गई है।
उनके शहर पहुंचने के बाद आरोपी को उन्हें सौंप दिया जाएगा।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment