विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Bastar >> १०० दिन काम नहीं अब १५० की तैयारी

१०० दिन काम नहीं अब १५० की तैयारी

Matrix News | Nov 28, 2012, 01:36AM IST
 
 

भास्कर न्यूज-!-राजनांदगांव
मनरेगा के तहत मजदूरों को १५० दिनों का रोजगार देने की योजना पर काम किया जा रहा है। वहीं जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना की हालत खराब है। यहां मजदूरों को १०० दिन का काम भी बराबर नहीं मिल पा रहा है। जिला पंचायत के अधिकारियों की उदासीनता ही कहें कि अब तक इसमें कुछ किया नहीं जा सका है।
जिले में इसका उदाहरण है, २००११-१२ में ढाई लाख परिवारों में से सिर्फ ७१३४ परिवारों को ही १०० दिन का रोजगार मिल पाया है। वहीं योजना में करोड़ों रुपए खर्च कर दिए गए हैं। सबसे अधिक छुईखदान में ब्लाक में ३७०१ मजदूरों को काम मिला है। दूसरी तरफ सबसे कम डोंगरगांव ब्लाक १९० मजदूरों को पूर्ण रोजगार मिल पाया है। जिले के १ लाख ८० हजार परिवारों ने मनरेगा में काम की मांग की थी। इसके एवज में आकंड़ा ३ से ४ फीसदी ही होता है।
ठेका पद्धति से काम
मजदूरों को पूर्ण रोजगार नहीं मिलने का कारण मनरेगा के कामों में मशीनों और ठेका पद्धति से काम लेना है। छुईखदान, चिचोला और डोंगरगढ़ ब्लाक में इस तरह की शिकायतें आ गई हैं। लेकिन जिला पंचायत के अधिकारी और जनप्रतिनिधि जांच का हवाला देकर मामले को टाल देते हैं। इससे आला अधिकारियों
की भी इस मनमानी में मिलीभगत उजागर होती है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment