विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Bastar >> आपरेशन के बाद 7 लोगों ने खोई आंखों की रोशनी

आपरेशन के बाद 7 लोगों ने खोई आंखों की रोशनी

Matrix News | Nov 28, 2012, 01:36AM IST
 
 

दुर्ग -!- जिला अस्पताल में नेत्र का आपरेशन करवाने वाले 7 लोगों ने आपरेशन के बाद आंखों से दिखाई न देने की शिकायत जनदर्शन में की है। शिकायत करने वालों में सरस्वती नगर के इतवारी यादव, हिर्री की हिरौंदी बाई, शांतिनगर की जानकी, इंदिरापारा भिलाई तीन के रामलाल देवांगन, सेलूद की सुशीला बाई, बेलौदी की सुखबती व देवरी की सुंदरिया बाई शामिल है। इन लोगों ने कलेक्टर को बताया कि जिला अस्पताल में 19 व 20 अप्रैल 2012 को उन्होंने नेत्र आपरेशन करवाया था। किसी का 19 को तो किसी का 20 को आपरेशन किया गया था। आपरेशन के बाद दो माह तक इलाज के लिए भर्ती भी रहे। अब उन्हें दिखाई नहीं दे रहा है। सभी ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया और मुआवजा दिलवाने का आग्रह किया।
कलेक्टर ने इस संबंध में जिला अस्पताल प्रबंधन से जानकारी मंगाकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment