विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Raigarh >> देर शाम तक आवागमन शुरू

देर शाम तक आवागमन शुरू

Matrix News | Aug 08, 2012, 16:36PM IST
 
 

रायगढ़-!-शहर में मूसलाधार बारिश से सोमवार को बोईरदादर-विजयपुर के बीच रोड टूट गया था। इसके चलते लोगों का आना-जाना बंद हो गया था। निगम कर्मचारियों के प्रयास से मंगलवार की देर रात तक आवाजाही शुरू हुई।
पिछले कई दिनों से शहर में झमाझम बारिश की वजह से रायगढ़-हमीरपुर रोड सोमवार को कट गई थी। इससे सोमवार की दोपहर से इस रोड में आवाजाही बंद हो गई थी। बोइरदादर जलमग्न हो गया था। पानी के भराव से कुछ घर डूब के कगार में थे। सूचना मिलते ही सभापति सुरेश गोयल ने मौके का जायजा लिया और जेसीबी मशीन मंगवाकर पानी को पूरी तरह से खाली कराया गया। इस रास्ते में विजयपुर, जुनवानी, बंगुरसिया, हमीरपुर, तमनार सहित ओडिशा का आवागमन ठप हो गया था। मंगलवार की सुबह से निगम कर्मचारियों ने काम किया। इसमें विजयपुर व बोईरदादर के दर्जनभर युवाओं ने भी कर्मचारियों का सहयोग किया।
इस रास्ते के कट जाने के बाद ब'चों की पढ़ाई भी प्रभावित रही। महर्षि स्कूल के कई ब'चे स्कूल नहीं जा पाए। वहीं स्कूल बस को परिवर्तित मार्ग से चलाया गया। मंगलवार की देर रात तक काम चलता रहा। रोड देर रात को पूरी तरह बनकर तैयार हो गया और आवाजाही होने लगी।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment