राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
विश्व आदिवासी दिवस पर महासम्मेलन कल
Matrix News | Aug 08, 2012, 16:36PM IST
आगामी 9 अगस्त को तमनार स्थित सराईडीपा-चितवाही हाईस्कूल में किया जाएगा। इसमें उनके विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस है। जिसे देश के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में धूमधाम से मनाने की वर्षों पुरानी परंपरा है। प्रदेश में पिछले वर्ष इस जातिगत कार्यक्रम का आयोजन रायपुर में किया गया था। जिसमें रा'य के कई जिलों से आदिवासी बिरादरी के लोगों ने हिस्सा लेकर अपनी जातिगत एकता का परिचय दिया था। ऐसे में, इस बार भी आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर शहर के तमनार स्थित सराईडीपा-चितवाही हाईस्कूल प्रांगण में जिला स्तरीय आयोजन करने का फैसला लिया गया है। जिसमें आदिवासी समाज से जुड़े मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, चिंतक व विचारकों को आमंत्रित किया गया है। जो कार्यक्रम के जरिए आदिवासी समाज की दशा व दिशा को एक नई व बेहतर रूपरेखा देने की कवायद पर चर्चा करेंगे।
कार्यक्रम में होंगे कई माननीय शामिल
मुख्य अतिथि के रुप में गृह मंत्री ननकी राम कंवर, अध्यक्षता संयोजक राजा यशवंत राज सिंह, सांसद विष्णुदेव साय, प्रदेशाध्यक्ष अजजा मोर्चा सत्यानंद राठिया, संसदीय सचिव ओमप्रकाश राठिया, अध्यक्ष अजजा देवलाल दुग्गा, पूर्व मंत्री चनेश राम राठिया, विधायक हृदय राम राठिया, ताराचंद राठिया, उर्वशी देवी, देवेन्द्र प्रताप, जीआर राणा , लालजीत सिंह, अरुण राय, सनकुवंर राठिया, सावित्री देवी, टीकाराम, चक्रधर सिंह, चंद्रदीप सिदार, बसंती व कुंजबिहारी सिदार अतिथि एवं वक्तागण के रुप में शामिल होकर समाज के विकास की चर्चा करेंगे।






