राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
तहसीलदार की अनुपस्थिति में बाबू ने चार आरोपियों को किया रिहा
Bhaskar News
| Jun 28, 2012, 07:37AM IST
मामला तब सामने आया, जब बुधवार को बाबू ने जमानत के आदेश की प्रति तहसीलदार टीआर माहेश्वरी के सामने हस्ताक्षर के लिए रखी। तहसीलदार ने आदेश पर हस्ताक्षर करने से इनकार करते हुए बाबू को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। राजिम पुलिस ने मुकेश, चम्मन, रमेश टंडन तथा दिलीप कोसरिया के खिलाफ अलग-अलग मामलों में जुर्म कायम किया था। मंगलवार को सिपाही चंद्रप्रकाश पांडे एवं विजय सेन ने इन चारों को राजिम तहसील न्यायालय में शाम छह बजे जमानत के लिए पेश किया।
नगर निरीक्षक आरके दुबे ने बताया कि सिपाही के अनुसार तहसीलदार गरियाबंद में कलेक्टर की बैठक में गए थे। उनकी अनुपस्थिति में वहां के बाबू ने रिहाई के आदेश पर तहसीलदार के दस्तखत के बिना चारों को रिहा कर दिया। जिलाधीश गरियाबंद दिलीप वासनीकर से कहा कि यदि तहसीलदार नहीं थे तो एसडीएम न्यायालय में आरोपियों को पेश करना चाहिए था। या फिर 24 घंटे पुलिस अपनी कस्टडी में रख सकती है।







