विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Bilaspur >> Bottled Water Is Expensive

रेलवे का बोतलबंद पानी तीन रुपए हुआ महंगा, आदेश जारी

संजीव पाण्डेय | Nov 24, 2012, 02:42AM IST
 
 

बिलासपुर.  रेलवे स्टेशन तथा ट्रेनों में बोतलबंद पानी अब तीन रुपए महंगा मिलेगा। यात्रियों को रेलनीर व अन्य ब्रांड के एक लीटर पानी के लिए 12 के बजाय 15 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। इसी तरह 500 एमएल वाली बोतल आठ के बजाय 10 रुपए में मिलेगी। इससे संबंधित निर्देश रेलवे ने सभी जोन के जनरल मैनेजर को भेज दिए हैं। 
 
रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर (टीएंडसी) विवेक कुमार श्रीवास्तव ने सर्कुलर जारी किया है। यह फैसला आईआरसीटीसी के प्रस्ताव के आधार पर लिया गया है। आईआरसीटीसी ने 28 अगस्त 2012 को रेलवे बोर्ड को दरों वृद्धि का प्रस्ताव दिया था। वित्त विभाग की अनुमति के बाद यह वृद्धि की गई है।
 
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि दूसरे सभी ब्रांड जिन्हें रेलवे परिक्षेत्र या फिर ट्रेनों में बेचने की अनुमति दी गई है उनके लिए भी यही कीमत लागू होगी। इसके कारण प्राथमिकता के तौर पर दूरंतो, शताब्दी, राजधानी, संपर्क क्रांति जैसे ट्रेनों में इसकी सप्लाई की जाती है। 

 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment