राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष नोबेल कांग्रेस में जाएंगे
Matrix News
| Jan 25, 2013, 06:52AM IST
एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष नोबेल वर्मा का कांग्रेस में जाना तय हो गया है। उन्होंने एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस में जाने के लिए आवेदन किया है।
नोबेल रा\'य में एनसीपी के एकमात्र विधायक रहे हैं। 2003 में जब कांग्रेस से अलग होकर विद्याचरण शुक्ल ने रा\'य में एनसीपी की स्थापना की थी तब नोबेल उनके साथ कांग्रेस से छोड़कर एनसीपी में शामिल हो गए थे। उस समय विधानसभा चुनाव में नोबेल एनसीपी से चंद्रपुर विधानसभा से विधायक चुने गए। उसके बाद शुक्ल एनसीपी से भाजपा में चले गए और बाद में कांग्रेस में उनकी वापसी हो गई। पर नोबेल दलबदल विधेयक की मजबूरी के चलते एनसीपी में ही बने रहे। वे 2008 का विधानसभा चुनाव हार गए। बाद में उन्होंने रा\'य में एनसीपी की गतिविधियां जारी रखीं। हाल में कांग्रेस ने पुराने नेताओं की घर वापसी का कार्यक्रम चलाया है। पूर्व मंत्री मनोज मंडावी और पूर्व सांसद पीआर खुंटे को कांग्रेस प्रवेश दिया गया है। उसके बाद दूसरे नेताओं को भी लिए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसी कड़ी में नोबेल को भी लिए जाने के संकेत मिले हैं। नोबेल के इस्तीफे के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन करने के लिए पार्टी के जनरल सेक्रेटरी डीपी त्रिपाठी रायपुर आने वाले हैं। अन्य पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर वे इस बारे में फैसला करेंगे।
एनसीपी का विलय नहीं : ऐसी चर्चा थी कि नोबेल के साथ प्रदेश एनसीपी का कांग्रेस में विलय कर दिया जाएगा। पर इसके लिए एनसीपी के दूसरे पदाधिकारी राजी नहीं हुए। पार्टी नेता सतीश जग्गी ने साफ कहा कि वे लोग रा\'य में एनसीपी को बनाए रखेंगे। अगले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 10 से 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
प्रारंभिक चर्चा हो चुकी है : पटेल
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल ने इस बात की पुष्टि की है कि नोबेल का आवेदन पार्टी को मिल चुका है। प्रारंभिक चर्चा भी हो चुकी है। अभी निर्णय नहीं हुआ है।






