विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Raipur Zila >> Raipur >> मोदी पर बोले- वह विवादित नहीं, देश के लोकप्रिय नेता

मोदी पर बोले- वह विवादित नहीं, देश के लोकप्रिय नेता

Matrix News | Feb 14, 2013, 06:58AM IST
 
 

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने
कहा कि नरेंद्र मोदी विवादित
नहीं, बल्कि देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। रायपुर में पत्रकारों से बातचीत में राजनाथ ने प्रधानमंत्री पद को लेकर चल रही खींचतान पर पार्टी की लाइन स्पष्ट कर दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पद का दावेदार कौन होगा, इसका फैसला पार्टी के संसदीय बोर्ड में होगा। वे संसदीय बोर्ड का नए सिरे से गठन करेंगे। खुद के प्रधानमंत्री बनने की संभावनाओं पर राजनाथ ने बोला-अभी मैं हेडलाइन नही दूंगा। आप लोग कयास लगाते रहें।मोदी बनाम राहुल गांधी के संभावित संघर्ष पर उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने देश का विश्वास खो दिया है और उसका भाजपा पूरे देश में मुकाबला रही है। एनडीए और यूपीए के बीच मुख्य मुकाबला है।

संसदीय बोर्ड में छत्तीसगढ़ के नेताओं को लिए जाने के बारे में उन्होंने कहा कि इस बारे में जल्द ही सारे लोगों को जानकारी मिल जाएगी। राजनाथ ने आर्थिक और राजनीतिक मामलों में केंद्र सरकार को पूरी तरह असफल बताते हुए कहा कि इस सरकार ने देश को संकट में लाकर खड़ा कर दिया है। भारत पाक संबंधों का अंतरराष्ट्रीयकरण किए जाने के प्रयासों की उन्होंने निंदा की। साथ ही कहा कि केंद्र सरकार को पाक और चीन के मामले में दबंगता के साथ अपनी बात रखनी चाहिए।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment