राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
शिक्षाकर्मियों की हड़ताल को मिला कांग्रेसियों का समर्थन
Matrix News
| Dec 12, 2012, 06:09AM IST
ब्लाक कांग्रेस के नजीर अहमद कुरैशी, पूर्व अध्यक्ष राजीव गुप्ता, वरिष्ठ नेता खेमचंद जैन, पूर्व जनपद सदस्य संतोष राणा, विधायक प्रतिनिधि मोहन साहू, शिवप्रसाद वर्मा ने कहा गुरु ज्ञान देते हैं, लेकिन सरकार उन्हें गुरुजी बनाने के लिए झूठा आश्वासन दे रही है। यदि कांग्रेस की सरकार बनी तो शिक्षाकर्मियों की मांगों को पूरा किया जाएगा। विधानसभा में इस मुद्दे को कांग्रेस उठाएगी। शिक्षाकर्मियों ने 24 घंटे के अल्टीमेटम के आदेश की प्रति जलाकर आरपार की लड़ाई का संदेश दिया।
सरकार की सद्बुद्धि के लिए बाजे-गाजे के साथ यज्ञ, सुंदर पाठ, हवन, महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया। धरने को ईश्वर निर्मलकर, खिलेंद्र मोहन चंदेल, बी प्रकाश ने सभी शिक्षाकर्मियों को पूरे परिवार के साथ रायपुर में धरना देने के लिए कहा। मौके पर संदीप ठाकुर, बीपी शर्मा, बीपी पाटिल, गिरीश साहू, देवी प्रसाद धीवर, खिलेंद्र बघेल, विजय बंजारे, \'योति जुगनार, अंकिता चौबे, प्रतिभा पांडे, वर्षा चतुर्वेदी, उत्तरा वर्मा, शशि तिवारी आदि मौजूद थे।








