राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
ब्रह्माकुमारी का आध्यात्मिक समागम 15 दिसंबर को
Matrix News | Dec 12, 2012, 06:09AM IST
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा आयोजित ‘खुशी के साथ हर पल’ विशाल आध्यात्मिक समागम का आयोजन 15 दिसम्बर शनिवार को जयंती स्टेडियम ग्राउंड, सिविक सेन्टर में शाम 6 बजे से किया गया है। जिसमें सभी के लिए नि:शुल्क प्रवेश रहेगा।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए एक प्रेस वार्ता में भिलाई सेवाकेन्द्र संचालिका ब्रह्माकुमारी आशा बहन ने बताया कि विभिन्न चैनलों की प्रखर एवं प्रेरक वक्ता ब्रह्माकुमारी शिवानी बहन नई दिल्ली एवं फिल्म अभिनेता सुरेश ओबेराय ((मुंबई))13 दिसम्बर से 16 दिसम्बर तक छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार ने इन्हें राजकीय अतिथि भी घोषित किया है और इनका सम्बोधन छत्तीसगढ़ विधानसभा में 13 दिसम्बर को रखा है।
वे 14 दिसम्बर को धमतरी एवं दुर्ग तथा 15 दिसम्बर को सुबह राजनांदगांव एवं संध्या भिलाई नगर के कार्यक्रम में शरीक होंगे। 16 दिसम्बर का इनका कार्यक्रम रायपुर में रखा गया है। जयंती स्टेडियम के समीप प्रांगण में तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है।
करीब 10000 लोगों के बैठने की व्यवस्था कही गई है, साथ ही दूर से भी स्पष्ट दिखाई देने के लिये दो एलईडी डिस्प्ले लगेंगे। ब्रह्माकुमारी आशा ने सभी से समय पूर्व आकर स्थान ग्रहण करने का आग्रह किया है। इस कार्यक्रम के बाद16 दिसम्बर,रविवार से खुशनुमा जिंदगी-राजयोग शिविर का पंद्रह दिवसीय नि:शुल्क आयोजन तीन समूहों में किया गया है। जिसमें से सुविधानुसार किसी भी एक समय में राजयोग भवन, सड़क-2, सेक्टर-7 में आकर लाभ उठाया जा सकता है।






