राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
Home >> Chhatisgarh >> Raipur Zila >> Raipur >> जम्मू-कश्मीर विधानसभा में अफजल गुरु को ‘साहिब’ बोले उमर
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में अफजल गुरु को ‘साहिब’ बोले उमर
Matrix News
| Mar 05, 2013, 06:10AM IST
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु को ‘साहिब’ कहकर संबोधित किया है। वे सोमवार को गुरु की फांसी के मुद्दे पर विपक्षी दलों के स्थगन प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे।
उमर ने कहा, ‘अब भी कुछ ऐसे लोग हैं जिनके खिलाफ अफजल जैसे मामले हैं। उन्हें फांसी मिलती है, तब कश्मीर के लोगों को लगेगा कि अफजल की फांसी राजनीति से प्रेरित नहीं थी। इंतजार कीजिए कि ऐसे ही मामलों के अन्य दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।’ उन्होंने यह भी कहा, ‘मैं आज भी यह नहीं मानता कि अफजल को राजनैतिक कारणों से फांसी दी गई।’






