राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
भाजपा सरकार पर हर कोने से कांग्रेस ने बोला हमला
Bhaskar News
| Sep 05, 2012, 02:27AM IST

अजगर का पुतला जलाया :
जयस्तंभ चौक पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अजगर सांप का पुतला बनाकर उसे कोयला खाते हुए दिखाया। यहां यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय, शेख मुशीर, दिलीप चौहान, सारिक रईस, आशुतोष मिश्रा, साजिद मेनन सहित कार्यकर्ता शामिल थे।
महिलाओं ने दी गिरफ्तारी
ओसीएम चौक पर प्रदेश महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। महिलाएं भाजपा सरकार के विरोध में लिखे नारे की तख्तियां लिए हुए थीं। डोंगरगांव की नेता श्रीमती विभा साहू अपने साथ काफी संख्या में भीड़ लेकर प्रदर्शन करने पहुंची। इसमें महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष अंबिका मरकाम, विधायक डा. रेणु जोगी, महापौर किरण मयी नायक, नीता लोधी, कल्पना पटेल, आशा इजराइल जोसेफ आदि शामिल हुईं।
कांग्रेस सेवादल की टीम ने अशोकराज आहूजा के नेतृत्व में कालीबाड़ी चौक पर प्रदर्शन किया। राजीव गांधी चौक पर यूथ इंटक ने एजाज ढेबर के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। इसमें जिलाध्यक्ष आलोक पांडेय, हरीश ठाकुर, शंकर शिवनकर, गोपाल यादव, सूरज निर्मलकर सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।
तख्ती लेकर पहुंची महिलाएं
शंकरनगर बीटीआई चौक पर विधायक अमितेश शुक्ल के समर्थकों ने गिरफ्तारी दी। वहां महिलाएं तख्ती लेकर आई थीं। अमीर अली फरिश्ता, आनंद कुकरेजा, हरीश धोतरे, देवव्रत सिंह, तरुण चटर्जी, विद्याभूषण शुक्ला, दीनानाथ साहू, डॉ. शिव कुमार डहरिया, दीपक दुबे, दीपक मिश्रा ने गिरफ्तारी दी। पचपेढ़ी नाका चौक पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इसमें पंकज शर्मा, अंजय शुक्ला सहित कार्यकर्ता शामिल
थे।
बाइक रैली निकाली : पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा और बीरगांव नगर पालिका अध्यक्ष डा. ओमप्रकाश देवांगन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। इसमें विधान मिश्रा, छाया वर्मा, चंद्रशेखर यादव, विकास दुबे सहित कार्यकर्ता शामिल थे। दीपक मिश्रा के नेतृत्व में युकांइयों ने गिरफ्तारी दी।
जेल रोड में आवाजाही बंद : देवेंद्रनगर चौक पर विधायक कुलदीप जुनेजा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। पुलिस ने इसके मद्देनजर जेल रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी थी। सुबह से सड़क बंद करने का जुनेजा ने विरोध किया। यहां पर राजेन्द्र तिवारी, अरुण अग्रवाल, संजय पाठक, सुशील आनंद शुक्ला दौलत रोहड़ा, घनश्याम राजू तिवारी को गिरफ्तार किया गया।
बूढ़ापारा से निकली रैली
बूढ़ा तालाब के पास धरना स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। शहीद चूड़ामणि वार्ड से पार्षद प्रमोद दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए। आजाद चौक के धरने में अरुण वोरा, नरेन्द्र तिवारी, सुभाष शर्मा, इंदर चंद
धाड़ीवाल, शैलेष नितिन त्रिवेदी, हसन खान, कन्हैया अग्रवाल, भूपेश बघेल, स्वरूप चंद जैन, गोविंद लाल वोरा, सुभाष धुप्पड़, महेन्द्र छाबड़ा, राजेश बिस्सा, इकबाल अहमद रिजवी, गंगाराम शर्मा को गिरफ्तार किया गया।
हेलिकॉप्टर का घेराव
कटोरा तालाब स्थित जोगी बंगले के सामने यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पुलिस को जमकर छकाया। पुलिस की झूमाझटकी में अमित जोगी को लाठी लग गई, उनका चश्मा गिरकर टूट गया। उनके समर्थकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने जमकर लाठियां भांजी। पुलिस परेड ग्राउंड की अस्थायी जेल में कार्यकर्ताओं ने सीएम के हेलिकाप्टर का घेराव कर दिया। इसमें योगेश तिवारी, उत्तम वासुदेव, विनोद तिवारी, सुबोध हरितवाल, सुनील कुकरेजा, सोनू शर्मा, संजीव शुक्ला व नितिन भंसाली सहित कार्यकर्ता शामिल थे।
कटोरातालाब में जोगी खेमे का शक्ति प्रदर्शन
रायपुरत्नकोयला घोटाले पर भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने सीएम हाउस का घेराव कर राजनीतिक संदेश जरूर दे दिया पर इस पूरे एपीसोड में कांग्रेस की अंदरुनी कलह उभरकर सामने आ गई। संगठन खेमा एक तरफ पूरे शहर में प्रदर्शन करता रहा और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के समर्थकों ने कटोरा तालाब पर शक्ति प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी बीके हरिप्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, नेता प्रतिपक्ष रविंद्र चौबे, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री डॉ. चरणदास महंत, वरिष्ठ नेता विद्याचरण शुक्ल, मोहम्मद अकबर, अमितेश शुक्ल कटोरा तालाब में प्रदर्शन स्थल पर किनारे ही खड़े रह गए। नेताओं को मंच पर भाषण देने का मौका भी नहीं मिला। बाद में नेताओं ने गुटबाजी की बातों को यह कहते हुए खारिज किया कि पूरा आंदोलन प्रदेश कांग्रेस का था और सारे नेताओं ने मिलकर आंदोलन को ताकत दी। राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन में सभी नेता एक साथ हैं।






