विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Bilaspur >> Fight The Ticket Counter

काउंटर में टिकट के लिए मच रही मारामारी

dainik bhaskar news | Apr 19, 2012, 04:56AM IST
 
 

बिलासपुर. ट्रेन की टिकट लेने के लिए यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।टिकट काउंटर कम होने से ऐसी स्थिति बन रही है। छुट्टियों में ट्रेनों में भीड़ बढ़ ही जाती है ऐसे में रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर में लंबी-लंबी लाइन लगती है।




गर्मी की छुट्टियों के साथ-साथ शादियों का सीजन भी चल रहा है ऐसे में ट्रेनों में भीड़ बढ़ना भी स्वाभाविक है। लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों में तो भीड़ होती ही है। कम दूरी की पैसेंजर ट्रेनें भी फुल चल रहीं है। पैसेंजर ट्रेनों या फिर कम दूरी तय करने के लिए कोई भी यात्री जनरल बोगी का ही इस्तेमाल करता है। यात्रा से पहले जब लोग टिकट काउंटर पहुंचते हैं तब उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। टिकट के लिए सबसे ज्यादा मारामारी सुबह के समय होती है।




सुबह 6.40 बजे बिलासपुर से झाड़सुगुड़ा जाने वाली टिटिलागढ़ पैसेंजर और बिलासपुर से रायपुर जाने वाली लोकल होती है। इन ट्रेनों के फौरन बाद गेवरा पैसेंजर और बिलासपुर-पेंड्रा मेमू चलती है। इन ट्रेनों में काफी भीड़ चल रही है।चूंकि ये ट्रेनें सुबह-सुबह हैं इसलिए इसमें यात्रा करने वाले ज्यादातर यात्री ट्रेन छूटने के समय ही स्टेशन पहुंचते हैं। इतनी सुबह कोई भी नगर टिकट घर नहीं खुला होता है इसलिए इन्हें टिकट स्टेशन के टिकट काउंटर से ही लेती पड़ती है। स्टेशन के टिकट काउंटर में भारी भीड़ के कारण अनेक यात्रियों की ट्रेन छूट जाती है या फिर लोग बिना टिकट की ट्रेन पर सवार हो जाते हैं।




ऐसे यात्री जो बिना टिकट लिए ट्रेन में सवार हो जाते हैं उन्हें भारी भरकम जुर्माना भी देना पड़ता है।आम यात्रियों की मांग है कि छुट्टियों, शादियों और त्योहार के सीजन में रेलवे को अतिरिक्त टिकट काउंटर खोलकर यात्रियों की परेशानी कम करनी चाहिए। इसके अलावा शहर में जितने भी नगर टिकट घर हैं उनके संचालकों को निर्देश जारी किए जाने चाहिए कि वे भी अपने टिकट काउंटर सुबह जल्दी खोलें ताकि नागरिकों को स्टेशन में होने वाली परेशानियों से बचाया जा सके।



चोरी-पाकिटमारी बढ़ी

रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर और प्लेटफार्म में इन दिनों यात्रियों की भारी भीड़ पूर दिन रहती है।ऐसे में चोरी और पाकिटमारी करने वाले भी मौके का पूरा-पूरा फायदा उठा रहे हैं। यहां पर हर दिन दर्जनों लोग इसका शिकार हो रहे हैं लेकिन कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराता है। यात्री इसलिए भी रिपोर्ट दर्ज कराने से कतराता है कि इस चक्कर में उसकी ट्रेन छूट जाएगी और उसका काम रुक जाएगा।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment