विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Bilaspur >> Girl Held With Duplicate Notes

23 हजार नकली नोट के साथ पकड़ी गई युवती

Bhaskar news | Aug 05, 2012, 05:16AM IST
 
 

बिलासपुर। तेलीपारा स्थित वृंदावन कांप्लेक्स की दुकान में नकली नोट चलाने की कोशिश कर रही एक युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से 23 हजार रुपए बरामद हुए। युवती का किसी बड़े गिरोह से संबंध होने की आशंका है। युवती के साथ एक और महिला भी थी, जो भाग निकली।

झारखंड करारोड कुसुमपाली (कुट्टी) निवासी पूजा साहू गुरुवार की शाम को तेलीपारा पहुंची। यहां स्थित वृंदावन कांप्लेक्स की एक दुकान में उसने चेहरे पर लगाने की क्रीम मांगी। दुकानदार को उसने 500 का नोट दिया। दुकानदार को नोट में बना होलमार्क नकली होने का संदेह हुआ। उसने युवती को दुकान पर ही रोक लिया और सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस दुकान पहुंची और युवती को थाने ले गई। यहां नोट की जांच की गई तो वह नकली निकला। उसके पास 500-500 के 46 नोट मिले। देर रात तक उससे पूछताछ की जा रही थी। युवती के पास 2 मोबाइल और एक अलग से सिम कार्ड भी मिला। इन्हें जब्त कर लिया गया है। युवती के पास नकली नोट कहां से आया, इसकी पतासाजी की जा रही है।

साथी भाग निकली
युवती के साथ एक ओर महिला थी। दुकान संचालक ने नोट नकली की आशंका पर पूछताछ शुरू की तो वह चुपचाप भाग निकली। उसे पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया है। टीम देर रात तक बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व अन्य स्थानों पर दबिश दे रही है। युवती का संबंध नकली नोट चलाने वाले किसी बड़े गिरोह से होने की आशंका है। जब्त नोट को एक नजर में कोई पहचान नहीं पाता। इसमें बने होलमार्क को देखने से इसके नकली होने का पता चलता है।
झूठ बोलती रही: पूछताछ में युवती ने बताया कि यह नोट उसने ग्रामीण बैंक से निकलवाया है। बैंक में उसका खाता है। वह अपने बिलासपुर आने का कारण नहीं बता सकी। युवती के अनुसार वह यहां दो दिनों से है, पर कहां ठहरी थी वह नहीं बता सकी। पकड़े जाने के बाद उसने हाथ में रखे 500 के नकली नोट को चबा लिया। पुलिस ने उसे किसी तरह बाहर निकलवाया।

पहले भी आ चुकी है शहर
युवती पहले भी बिलासपुर आ चुकी है। तलाशी के दौरान उसके पास से नकली नोटों के साथ ही राजहंस बस की रांची से बिलासपुर तक आने व सुपरफास्ट बस से बिलासपुर से जाने का टिकट भी मिला। वह 28 जुलाई को यहां आई थी। पुलिस को आशंका है कि इस दौरान वह यहां और नकली नोट खपा चुकी है।

गिरोह तक पहुंचेगी पुलिस: टीआई
सिटी कोतवाली टीआई राजेंद्र परिहार का कहना है कि युवती किसी बड़े गिरोह की सदस्य है। गिरोह से वह नकली नोट लेकर अलग-अलग स्थानों पर जाकर खपाती है। उसके पास मिले मोबाइल से अन्य लोगों के पकड़े जाने की उम्मीद है। पुलिस नंबर ट्रेस कर गिरोह तक पहुंचेगी।

बड़ी कार्रवाई के बाद थमा था कारोबार

सिटी कोतवाली पुलिस ने 13 नवंबर २क्११को सिटी कोतवाली पुलिस ने नकली नोटाें के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया था। इस मामले में पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1 लाख 49 हजार 500 के नकली नोट जब्त किए थे। आरोपियों में स्थानीय के साथ अलग अलग जिले व प्रदेश के थे। इस कार्रवाई के बाद शहर में नकली नोटों का चलन बंद हुआ था। मामले से पुलिस का ध्यान उठ गया था इसलिए कारोबारियों ने इसे फिर से शुरू कर दिया।

अंतरराज्यीय तस्कर झारखंड का ही था: सिटी कोतवाली पुलिस ने 28 दिसंबर 2011 को नकली नोटों के अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार कर उनके पास से ७५क्क् के नकली नोट जब्त किए थे। पकड़े गए आरोपी झारखंड के रांचाी व रायगढ़ के नारायणपुर में मिले थे। मुख्य सरगना झारखंड रांची निवासी धिरेंदर सिंह था। वह अपने घर रांची इंद्रपुरी कालोनी स्थित मकान में मिला। इससे पहले 13 नवंबर को सिटी कोतवाली पुलिस ने नकली नोटों के एक बड़े गिरोह का पर्दाफॉश किया था। इस मामले में पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1 लाख 49 हजार 500 के नकली नोट जब्त किए थे। गिरोह के सरगना की तलाश थी।

तार बंगलादेश से
झारखंड का आरोपी धिरेंदर नोट वेस्ट बंगाल से लेकर आता था तथा उसे छत्तीसगढ़ सहित अन्य प्रदेशों में खपाता था। छत्तीसगढ़ में पीतांबर उसका बड़ा एजेंट था। धिरेंद्र के तार बंगलादेश से जुड़ा था।

कारोबारी सहित अन्य पहले ही जेल में
मामले का स्थानीय कारोबारी चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम घुरू निवासी चपेश्वर साहू (37वर्ष) था। वह पीतांबर से नकली नोट लेकर आता था। पीतांबर उसे जशपुर बुलाता था। चपेश्वर इन नोटों को बाकी सदस्यों के साथ मिलकर बाजार में खपा देता था। चपेश्वर के गिरोह के उमाशंकर दिवाकर (28 वर्ष) चंदल जिला दुर्ग, ठाकुर प्रसाद जोशी (40वर्ष) बेमेतरा, सूरज धुरी (३६वर्ष) बसिया, कृष्ण कुमार खूंटे (३५) चंदली लालपुर मुंगेली, राजकुमार मारखंडे (38 वर्ष) बलौदी मुंगेली, विनोद कौशिक (22 वर्ष) हरदीकला, अनिल कौशिक (30 वर्ष) हरदीकला टोना सहित 12 आरोपी पहले ही जेल में हैं।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment