विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Special >> Legislators Of Kaneta Kwasi Lakhma PCC Vice Presid

कोंटा विधायक ने सीबीआई जांच की मांग की

Bhaskar news | Jun 14, 2012, 07:09AM IST
 
 

रायपुर. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और कांेटा के विधायक कवासी लखमा ने राजधानी में नक्सलियों की गिरफ्तारी के मामले पर सवाल उठा दिया है। पूरी कार्रवाई को फर्जी करार देते हुए उन्होंने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।

कांग्रेस भवन में बुधवार को पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि यह मामला नक्सलियों के फर्जी आत्मसमर्पण की तरह फर्जी है। बस्तर के कई गरीब लोग इसी तरह की साजिश का शिकार हो रहे हैं। यह कब तक चलता रहेगा। इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। विधायक ने रायपुर पुलिस की ताजा कार्रवाई की पर सवाल उठाते हुए का कि अगर पुलिस ने 6 जून को ही अब्दुल मुजीब और अंजलि चौहान को गिरफ्तार कर लिया था तो 12 जून की गिरफ्तारी क्यों दिखायी जा रही है।

दोनों अगर नक्सली हैं तो पुलिस को फर्जीवाड़ा करने की क्या जरूरत पड़ी? लखमा ने कहा कि कोया कमांडो मुदराद, कुन्देडी का सरपंच उइका बुदरू और बोलेरो गाड़ी का ड्राइवर मुख्तार भी छह जून से गायब हैं। कवासी लखमा ने सवाल उठाया है कि ये लोग कहां हैं, जिस बोलेरो गाड़ी में इन लोगों को गिरफ्तार किया गया, वह सुकमा थाने में खड़ी है। ऐसी सूरत में इनकी गिरफ्तारी रायपुर में कैसे की गई। कांग्रेस विधायक ने कहा कि अंजलि के पति अनवर 11 जून की रात बस से रायपुर पहुंचे। वे मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से मिलने आए थे। उसके बाद पुलिस अनवर को ले गई।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment