विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Special >> Maoist Rebels Fighting Against The Center Support

नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई को केंद्र का पूरा समर्थन

भास्कर न्यूज | May 30, 2012, 07:11AM IST
 
 

रायपुर. केंद्रीय गृह सचिव आरके सिंह ने साफ कहा है कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई उचित है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और प्रमुख अफसरों के साथ हुई अलग-अलग बैठकों में उन्होंने दो टूक कहा कि यह लड़ाई जारी रहेगी। लड़ाई अधूरी नहीं छोड़ी जाएगी। इस लड़ाई पर सवाल उठाने वाले दिल्ली जैसे शहरों में बैठे नक्सलियों के समर्थकों पर उन्होंने प्रहार किया। केवल अंग्रेजी बोलकर नक्सलियों के पैरोकार नहीं हो सकते।

उन्होंने साफ साफ कहा कि नक्सल मामले में कोई कितना भी नीचा दिखाने का प्रयास करे, हमें शर्माने या अपने आपको छोटा मानने की जरूरत नहीं है। नक्सल मामले में हम बिल्कुल ठीक जा रहे हैं। नक्सलियों के समर्थक भले ही कितना भी हल्ला करें, सरकार की कार्रवाई सही दिशा में है। श्री सिंह ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ में चल रहे नक्सल ऑपरेशन की रायपुर में समीक्षा की। पहले उनकी अफसरों के साथ बैठक हुई। उसके बाद वे मुख्यमंत्री से मिले। इस दौरान केंद्रीय गृह सचिव ने कहा कि भारत सरकार इस लड़ाई में राज्य के साथ है। छत्तीसगढ़ में प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। नक्सल समस्या के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री का नजरिया सही है।


इस लड़ाई में केंद्र सरकार से राज्य को हरसंभव मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री के साथ उन्होंने नक्सल समस्या के निराकरण के लिए बनाई गई रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। इसके तहत किए जाने वाले उपायों पर भी उन्होंने बिंदुवार चर्चा की। इससे पहले उन्होंने अफसरों के साथ बैठक कर स्थानीय पुलिस और सशस्त्र बलों द्वारा चलाए जा रहे अभियान के बारे में जानकारी ली। पुलिस की कार्रवाई में किस तरह के और सुधार किए जा सकते हैं, इस पर चर्चा की गई। केंद्रीय गृह सचिव ने राज्य की आवश्यकताओं और केंद्र द्वारा दी गई अब तक की मदद के संबंध में भी अधिकारियों से बात की।

बैठक में गृह विभाग के प्रमुख सचिव एनके असवाल, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एन बैजेंद्र कुमार, डीजीपी अनिल नवानी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक विजय कुमार समेत अन्य वरिष्ठ अफसर मौजूद थे।

कमियों को दूर करें

केंद्रीय गृह सचिव ने समीक्षा के दौरान कुछ खामियों की ओर भी राज्य के प्रमुख अफसरों का ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने कहा कि इन कमियों को तत्काल दूर करने के उपाय किए जाने चाहिए। पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों को किसी प्रकार की तकलीफ यहां नहीं होनी चाहिए। स्थानीय पुलिस और सशस्त्र बलों के बीच तालमेल बनाए रखने में आ रही दिक्कतों को भी दूर करने की सलाह उन्होंने दी है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment