विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Bilaspur >> Poor Girls For Marriage

गरीब लड़कियों की शादी के लिए सरकार देगी 15 हजार रुपए

भास्कर न्यूज | Nov 30, 2012, 03:46AM IST
 
 

राजनांदगांव .  महिला वोटों के लिए शुरू की गई महिला उत्थान यात्रा के पहले दिन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बड़ी घोषणा कर अपने इरादे साफ कर दिए हैं। इसके तहत गरीब लड़कियों की शादी के लिए सरकार अब 15 हजार रुपए देगी। निर्धन कन्यादान योजना के तहत अभी 10 हजार रुपए दिए जा रहे हैं।
 
राजनांदगांव जिले के सुकुल दैहान गांव से महिला एवं बाल विकास मंत्री लता उसेंडी ने इस यात्रा की शुरुआत की। 12 किमी की दूरी तय करने के बाद महिलाओं की रैली राजनांदगांव के स्टेट स्कूल प्रांगण में पहुंची। भीड़ के साथ उसेंडी और सांसद मधुसूदन यादव भी थे।  
 
मुख्यमंत्री ने वहां कन्यादान योजना के लिए सरकारी खर्च की राशि में इजाफा करने का ऐलान कर दिया। इस दौरान पद्मश्री फुलबासन यादव, शमशाद बेगम सहित समूह से जुड़ी 20 हजार से ज्यादा महिलाएं मौजूद रहीं। 
 
वहीं बीस सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष खूबचंद पारख, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष अशोक शर्मा, समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष चन्नी वर्मा, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष शोभा सोनी, राज्य महिला आयोग की सदस्य डा. रेखा मेश्राम, महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव सुब्रत साहू, रायपुर संभाग के कमिश्नर डा. बीएल तिवारी, कलेक्टर अशोक अग्रवाल, संचालक महिला बाल विकास उमेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ डॉ. प्रियंका शुक्ला भी यात्रा में पैदल चले।
 
महिलाओं की जागृति से आ रहा परिवर्तन
 
सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में खुशहाली आ रही है। एक व्यापक परिवर्तन भी नजर आ रहा है। इसके पीछे महिलाओं की जागृति है। गांव से निकलकर महिलाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान पाया है। लता उसेंडी ने कहा कि महिलाओं ने अपनी जागरुकता और क्षमता से राज्य का नाम रोशन किया है। उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति में जबरदस्त बदलाव आया है।

 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment