अवैध संबंध और एक थप्पड़ ने ली आठवीं के छात्र की जान

अंबिकापुर.सौरभ केरकेट्टा की हत्या उसकी बढ़ती मांगों की वजह से की गई थी। मामले के मुख्य आरोपी दीपक पैकरा ने पुलिस को दिए अपने बयान में हत्या के कारणों का खुलासा किया है। उसने पुलिस को बताया कि सौरभ की नौकरानी के साथ उसका अवैध संबंध था।
कुछ महीनों पहले सौरभ ने दोनों को एक साथ देख लिया था। इसके बाद से वह घरवालों को कुछ नहीं बताने के लिए दीपक से कुछ न कुछ डिमांड करता रहता था। दीपक ने यह भी बताया है कि सौरभ के पिता ने उसे चंद रुपयों के लिए थप्पड़ मारा था। इसका भी वह बदला लंबे समय से लेना चाहता था।
फारेस्ट कालोनी निवासी कक्षा आठवीं के छात्र सौरभ केरकेट्टा के हत्या की वजह साफ हो गई है। चारों आरोपियों को पुलिस ने तीन दिनों की रिमांड पर लिया था। इसके बाद से ही पुलिस लगातार सभी से पूछताछ कर रही थी। पुलिस ने बताया कि दीपक पैकरा ने अपने बयान में बताया है कि सौरभ के घर काम करने वाली नौकरानी से उसका प्रेम-संबंध था। जब सौरभ के माता-पिता ड्यूटी पर चले जाते थे तब वह उसके घर आता-जाता था।
लगभग 6 महीने पहले सौरभ स्कूल से घर जल्दी आ गया और दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद से ही वह हमेशा अपनी जरूरतें पूरा करने के लिए दीपक को परेशान करता था। शुरुआती दौर में उसकी मांगें छोटी हुआ करती थीं, लेकिन धीरे-धीरे उसकी डिमांड बढ़ने लगी थी।
हाल ही में उसने दीपक से टेबलेट पीसी खरीद कर देने के लिए कहा था। सौरभ की इस मांग को पूरा करना आसान नहीं था, इस वजह से दीपक ने अपने साथियों के साथ उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस की रिमांड आज खत्म हो रही है। सभी आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
'निर्मल बाबा आप जो चमत्कार कर रहे हैं, उसका आधार क्या है'
इस शहर ने किया ऐसा काम, अब दुनिया के बड़े शहर ले रहे हैं टिप्स
कॉलेज में हो रहा था इतना बड़ा काम, रोकने वाला कोई नहीं था






