रायपुर।हमारा देश भारत सांस्कृतिक गतिविधियों के मामले में काफी धनी रहा है। हर राज्य की अलग अलग संस्कृतियां हमें अक्सर अपनी ओर खींच लेती हैं। हर राज्य की विशेषता वहां के फोक डांस और फोक नृत्य से भी होती है।
बिहु का नाम जहां आता है वहां जेहन में हमारे सीधे असम उभरता है। ठीक वैसे ही जैसे लौंडा नाच के नाम पर बिहार का नाम आता है। उसी प्रकार छत्तीसगढ़ का ट्राइबल डांस भी काफी पॉपुलर है। अब इसी वीडियो को देखिए कितना शानदार है ये। एक साथ इतने लोग झूम रहे हैं कि आप भी कहेंगे वाह.. क्या बात है।