विज्ञापन
 
 
 
 

ट्रेन ड्राइवर के पद होंगे अब दोगुने

 
Source: dainik bhaskar news   |   Last Updated 04:38(10/02/12)
 
 
 
 
बिलासपुर. रेलवे में ट्रेन ड्राइवर बनने की उम्मीद अब दोगुनी हो गई है। रेलवे बोर्ड ने आरआरबी बिलासपुर के उस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है, जिसमें असिस्टेंट लोको पायलट के 490 और पदों पर भर्ती की अनुमति मांगी गई थी। इस तरह आरआरबी बिलासपुर अब 500 के बजाय 990 पदों पर भर्ती करेगा। पद बढ़ने का सीधा फायदा 28 हजार उम्मीदवारों को होगा।



बिलासपुर डिवीजन में असिस्टेंट लोको पायलट के 1096 पद रिक्त हैं। रायपुर और नागपुर डिवीजन को मिलाकर रिक्त पदों की संख्या करीब 1100 होगी। रेलवे भर्ती बोर्ड बिलासपुर इन्हीं पदों की पूर्ति करने जा रहा है। अगस्त 2011 में हुए नोटिफिकेशन के हिसाब से आरआरबी बिलासपुर को एसईसीआर के 500 पदों के लिए परीक्षा आयोजित करनी थी।



वर्ष 2011 में ट्रेनों की संख्या जिस तेजी से बढ़ी है, उस हिसाब से जोन को और 490 असिस्टेंट लोको पायलट की जरूरत है। जोन ने आरआरबी बिलासपुर से इन पदों पर भर्ती की अपील की थी। आरआरबी बिलासपुर ने जोन के प्रस्ताव पर रेलवे बोर्ड से पदों की संख्या बढ़ाए जाने की अनुमति मांगी थी।



रेलवे बोर्ड ने सबसे ज्यादा लदान वाले जोन की जरूरत को समझते हुए संख्या बढ़ाने की अनुमति दे दी है। आरआरबी बिलासपुर अब 500 के बजाय 940 पदों के लिए परीक्षा आयोजित करेगा।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
4 + 9

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

Victoria’s Secret picks sexiest women
Jennifer Flaunts Her Killer Curves
Just Added

Keeping it hot
Tribute to Rajiv Gandhi
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment