विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Bilaspur >> University's Research Paper

यूजीसी: ऑनलाइन होंगे सभी रिसर्च पेपर

संजय मिश्रा | Dec 19, 2012, 06:00AM IST
 
 

बिलासपुर.  देशभर की सभी यूनिवर्सिटी के रिसर्च पेपर अब ऑनलाइन किए जाएंगे। इस संबंध में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) संयुक्त सचिव अशोक कुमार डोगरा ने सभी यूनिवर्सिटीज को निर्देश जारी किए हैं।
 
यानी अब किसी भी यूनिवर्सिटी का शोधपत्र कहीं भी देखा जा सकेगा। यह निर्णय पीएचडी में थीसिस नकल करने की बढ़ती प्रवृत्ति को देखते हुए लिया गया है। अब रिसर्च पेपर की नकल करना मुश्किल हो जाएगा।
 
यूजीसी की इस व्यवस्था पर अमल करने के लिए यूनिवर्सिटीज को अलग फंड भी दिया जा रहा है। इसके जरिए पीएचडी, डिलिट और डीएएससी के सभी रिसर्च पेपर वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।
 
यूजीसी ने अहमदाबाद स्थित इन्फॉर्मेशनल लाइब्रेरी की इनफ्लिबनेट कंपनी को ऑनलाइन रिसर्च मटेरियल उपलब्ध कराने का काम सौंपा है। कंपनी को थिसिस मटेरियल उपलब्ध कराने के लिए सभी यूनिवर्सिटीज से कह दिया गया है। यूनिवर्सिटीज में पीएचडी व एमफिल अवार्ड करने के बाद थीसिस की सीडी यूजीसी को भी मुहैया करानी होगी।
 
ऐसे देखें रिसर्च पेपर 
 
कंपनी की वेबसाइट (डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटइनफ्लिबनेटडॉटएसीडॉटइन) में हर यूनिवर्सिटी की लिंक दी जाएगी। इस पर क्लिक कर रिसर्च पेपर देखे जा सकेंगे। ऑनलाइन थिसिस की मॉनिटरिंग अहमदाबाद के इंफ्लिबनेट सेंटर से की जाएगी।
 
अब तक शोध पत्रों की स्टडी के लिए इससे अच्छी व्यवस्था नहीं थी। यूजीसी द्वारा शुरू की जा रही इस व्यवस्था का लाभ शोधार्थियों को होगा। शोधार्थियों को शोधपत्रों का मंथन करने के बाद इससे भी बेहतर शोध करने के लिए अधिक विकल्प उपलब्ध मिलेंगे।
 
-डा. एमएसके खोखर, प्रभारी रजिस्ट्रार, गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी, बिलासपुर
 
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment