नगर निगम ने व्यापार विहार को कचरा विहार में तब्दील कर दिया है। जिस जगह लोग सुबह ताजी हवा के लिए निकलते थे, अब वहां पैर रखना भी मुनासिब नहीं समझते। आप सभी यहां आए होंगे, घूमे होंगे उद्योग एवं व्यापार मेले में, हरिहरात्मक यज्ञ के दौरान और भी अनेक कार्यक्रमों में। मुख्यमंत्री के बड़े-बड़े आयोजनों से लेकर कई बड़े कार्यक्रम हुए इस स्थान पर, जिसमें निजी लोगों ने पैसा लगाकर इस जगह को एक सुंदर मैदान की शक्ल दी थी और निगम ने इसे कचरा विहार बना डाला है। यह कचरा विहार ओपन यूनिवर्सिटी, त्रिवेणी भवन, रोटरी क्लब के दीनदयाल गार्डन के साथ-साथ आसपास के कई व्यापारिक संस्थानों को जद में ले रहा है।