विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Bilaspur >> Widow's Husband Stood

पंच पति ने विधवा पर डाली थी बुरी नजर, हुक्का-पानी हुआ बंद

निर्मल साहू | Nov 24, 2012, 02:46AM IST
 
 

भिलाई.  विधवा से ज्यादती का प्रयास करने वाले सरपंच के पति के खिलाफ पूरा गांव ही उठ खड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने बैठक कर आरोपी और  उसके परिवार की पौनी-पसारी बंद करने का फैसला किया है।
 
सरपंच मधु गौतम के पति सुरेंद्र गौतम पंच और उसका चचेरा भाई उपसरपंच है। गांववालों ने इस घटना के बाद तीनों को तत्काल पद से बर्खास्त करने की मांग शासन से की है। 
 
मामला दुर्ग से 10 किलोमीटर दूर गांव जेवरा का है। गुरुवार शाम की घटना की रिपोर्ट रात में ही कर दी गई। सुरेंद्र को जेल भेज दिया गया है। शुक्रवार की सुबह 9 बजे कोटवार ने बैठक की मुनादी की। गांववाले चौपाल दुर्गा मंच पर जुटे। 
 
बैठक में बड़ी संख्या में महिलाएं भी आईं। बैठक सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चली। पंच सुरेंद्र की करतूत से ग्रामीण आक्रोशित थे। पीड़िता ने लोगों के सामने आपबीती सुनाई। इसके बाद गांववालों ने सामूहिक रूप से लाउडस्पीकर से सरपंच पति के पूरे परिवार को बहिष्कृत करने का ऐलान कर दिया। बैठक में जगमोहन पटेल, जगन्नाथ, अघनू पटेल, सीताराम सार्वे, टोपू पटेल, बैसाखू साहू, बिसाहू पटेल, रतनू विश्वकर्मा, राममनोहर साहू,  हेमिन जोशी सभी की एक ही राय थी कि गौतम परिवार का बहिष्कार कर दिया जाए।  
 
पद से हटाने की मांग करने कल नहीं, अभी जाएंगे 
 
गांव के प्रमुख लोगों ने आरोपी के परिवार के तीनों लोगों को पद से बर्खास्त करने के लिए शनिवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने की बात कही। इस पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताते हुए कहा-कल नहीं अभी जाएंगे। सुरेंद्र के साथ  पूरे गौतम परिवार की पौनी पसारी बंद करने के फैसले के बारे में ग्रामीणों का कहना था कि परिवार के लोगों ने मामले को ढंकने का प्रयास किया। बुलावे के बाद भी बैठक में नहीं आए। 
 
गांववालों का फैसला 
 
सुरेंद्र गौतम व उसके परिवार से गांव का कोई भी व्यक्ति न तो बात करेगा और न ही उसके घर काम करने जाएगा।
 
किसी ने भी फैसले का उल्लंघन किया तो दस हजार रुपए जुर्माना देना होगा। नहीं तो उसका भी बहिष्कार किया जाएगा।
 
पंच सुरेंद्र गौतम, उसकी पत्नी सरपंच मधु गौतम और भतीजा उपसरपंच प्रशांत को पद से बर्खास्त करने के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।
 
प्रशांत की पीडीएस की दुकान से कोई भी खरीदारी नहीं करेगा। शासन से आग्रह करेंगे कि उनका राशन दुकान का आवंटन निरस्त कर अन्य को दें।
 
यह है मामला 
 
गुरुवार की शाम करीब छह बजे विधवा महिला अपने घर में नल से पानी भर रही थी। इस बीच सरपंच का पति सुरेंद्र गौतम पहुंचा। वह नल कनेक्शन ठीक है या नहीं, पानी आ रहा है क्या जैसे सवाल करते हुए महिला के करीब चला गया। बातचीत के दौरान ही सुरेंद्र ने महिला से ज्यादती की कोशिश की।
 
पंच को गांव से बेदखल करो 
 
गांववालों का फैसला मुझे मान्य है। मुझे कानून पर भी पूरा भरोसा है। ऐसे व्यक्ति को गांव से निश्चित ही बेदखल करना चाहिए।
 
पीड़ित महिला 
 
आरोपी को जेल भेजा गया
 
आरोपी सुरेंद्र को गुरुवार रात को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
 
विजय सिंह , प्रभारी जेवरा पुलिस चौकी
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment