विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Raipur >> News >> 10 Km Journey Fare Will Increase By 34 Per Cent

10 किमी की यात्रा में देना होगा 34 फीसदी बढ़ा किराया

bhaskar news | Sep 25, 2012, 08:00AM IST
 
 


रायपुर. डीजल की कीमतों में वृद्धि के चलते राज्य में यात्री परिवहन महंगा हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में बस भाड़े में औसतन 10 फीसदी इजाफा करने का निर्णय लिया गया। वैसे 10 किलोमीटर तक की यात्रा में करीब 34 फीसदी तक किराया बढ़ाया गया है। बैठक के बाद कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने इस फैसले की जानकारी दी।
 
 
 
बताया गया है कि एक हफ्ते के अंदर राजपत्र में बस किराया बढ़ाने का प्रकाशन हो जाएगा। प्रकाशन की तिथि के दिन से ही यह लागू होगा। राज्य के बस ऑपरेटर पिछले कई दिनों से राज्य सरकार पर भाड़ा बढ़ाने के लिए दबाव बनाए हुए थे। उन्होंने बसों का परिचालन बंद करने की चेतावनी दी थी। इस संबंध में बस ऑपरेटरों का प्रतिनिधिमंडल परिवहन मंत्री राजेश मूणत से भी मिला था। इसके बाद किराया बढ़ाने का प्रस्ताव कैबिनेट बैठक में रखा गया।  
 
 
कैबिनेट के अन्य फैसले
 
किसानों को इस साल गन्ना पर 35रुपए प्रति क्विंटल बोनस दिया जाएगा। अब गन्ना की खरीदी 200 रुपए क्विंटल की दर पर होगी। राज्य में 30 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ना की खेती होती है।गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले बुजुर्गो को तीर्थ यात्रा कराएगी सरकार। अंतर मंत्रालयीन समिति की बैठक में योजना का स्वरूप बनेगा। गौण खनिजों की वितरण नीति बदलेगी। पंचायतों को अधिक लाभ देने की कोशिश। खनिज विभाग को प्रस्ताव लाने के निर्देश।
 
 
पिछली बार 2010 में 15 फीसदी बढ़ा था बस का किरायाकेंद्र सरकार है जिम्मेदार
 
केंद्र सरकार ने डीजल की कीमतें बढ़ा दीं। इस वजह से यात्री भाड़ा में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। राजेश मूणत, परिवहन मंत्री छत्तीसगढ़
 
 
बिजली विभाग के कर्मचारी पूरी रात ढूंढते रहे...
रसोई गैस सिलेंडरों को कब्जाने में चल रहा रसूख...
जांच शिविर में मिले 100 से भी ज्यादा विकलांग... 

 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment