विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Raipur >> News >> 3 Years Will Be 1 Million Houses For The Poor: Ram

3 साल में गरीबों के लिए बनेंगे 1 लाख मकान : रमन सिंह

bhaskar news | Jun 27, 2012, 06:45AM IST
 
 

राजनांदगांव. गृह निर्माण मंडल की अटल विहार योजना की नींव मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मंगलवार को राजनांदगांव के पेंड्री में रखी। शिलान्यास कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा कि यह योजना प्रदेश के हर ब्लॉक और तहसील तक पहुंचाई जाएगी ताकि हर व्यक्ति को लाभ मिल सके।


इस योजना में सभी तरह के मकान बनाए जा रहे हैं, जिनमें तीन लाख से लेकर 22 लाख रुपए तक के मकान शामिल हैं। गरीब परिवारों को सब्सिडी और बैंक लोन पर ब्याज में 5 फीसदी की छूट भी छूट हाउसिंग बोर्ड की तरफ से दी जा रही है।


डॉ. सिंह ने कहा कि प्रदेश में तीन साल के भीतर एक लाख मकान बनाने का लक्ष्य रखा गया है। तकरीबन 900 करोड़ रुपए खर्च होंगे। योजना में फंड की कमी नहीं होगी। इसका अच्छी तरह से क्रियान्वयन किया जाएगा। सीएम ने कहा कि हर व्यक्ति के पास अपना घर होना चाहिए, चाहे वह छोटा हो या बड़ा।


इसलिए प्रदेश सरकार लोगों के लिए उनके अपने घर की व्यवस्था कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि जल आवर्धन योजना से हर घर में पानी पहुंचाने का काम जारी है। कार्यक्रम में सांसद मधुसूदन यादव, हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष सुभाष राव और आयुक्त सोनमणि वोरा सहित कई हस्तियां मौजूद रहीं।


जिलों में लागू होगी योजना

प्रदेश के सभी जिलों में अटल विहार योजना की शुरुआत होगी। प्रथम चरण में 13 जिलों का चयन किया गया है। इनमें राजनांदगांव के अलावा कवर्धा, दंतेवाड़ा, बस्तर, कांकेर, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बालोद और सुकमा शामिल हैं। बाकी जिलों में भी योजना प्रारंभ होगी।


कांग्रेस से सीधी बात को तैयार

पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रभारी मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि राज्य सरकार के किसी भी मंत्री से कांग्रेसी नेता एक मंच पर आमने-सामने बैठकर चर्चा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि रमन सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है। कांग्रेसी पहले हमसे निपटें फिर प्रदेश के मुखिया रमन सिंह से चर्चा की बात सोचें।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment