ये अभी भी लोगों की समस्याओं को सुलझाने के काम में जुटे हैं। जरूरतमंदों की हर संभव मदद करते हैं। सदाराम की अछोती में गौ शाला है। वहां से वे पिछले 10 सालों से लगातार गौ मूत्र मंगाकर लोगों को निशुल्क दे रहे हैं।
गौ मूत्र से होने वाले फायदे को हर कोई जानता है, लेकिन देशी गाय का गौ मूत्र मिलना मुश्किल होता है। 10 साल पहले इन्हें खुद गौ मूत्र सेवन से स्वास्थ्य लाभ हुआ था। तब से ये अपने निवास पर सुबह 7 से 8 बजे रोजाना लोगों को निशुल्क गौ मूत्र बांटते हैं।
गौ शाला से रोजाना 20 लीटर गौ मूत्र मंगाकर 100 से 150 लोगों को देते हैं। यह काम वे विगत 10 साल से कर रहे हैं। पिछले कई सालों से विभिन्न संस्थाओं से जुड़कर लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं।