विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Raipur >> News >> For Admission To Medical Colleges In The State Pre

कड़ी सतर्कता के बीच सीजीपीएमटी आज

Bhaskar News | Jun 28, 2012, 07:30AM IST
 
 

रायपुर. राज्य के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए प्री मेडिकल टेस्ट (पीएमटी) का आयोजन गुरुवार को किया जा रहा है। यह परीक्षा सुबह 9 से 11.15 और दोपहर 3 से 5.15 बजे तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

पहली पाली में भौतिक और रसायनशास्त्र से जुड़े प्रश्न होंगे जबकि दूसरी पाली में वनस्पति और जंतु विज्ञान के प्रश्न पूछे जाएंगे। दोनों ही प्रश्न पत्र 100-100 नंबर के रहेंगे। हर प्रश्न एक अंक का होगा। परीक्षा में निगेटिव मार्किग नहीं होगी। परीक्षा के लिए राजधानी में आठ केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों में 3370 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पीएमटी के लिए राज्यभर के विभिन्न जिलों में 47 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

2011 की तुलना में इस साल परीक्षार्थियों की संख्या में कमी आई है। इस साल पीएमटी में कुल 20 हजार 622 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जबकि पिछले साल यह संख्या 21484 थी। छत्तीसगढ़ पीएमटी का आयोजन संभवत: अंतिम बार हो रहा है अगले सत्र से देश के सभी मेडिकल कॉलेजों में एकल परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पिछले सत्र में पीएमटी परीक्षा अलग-अलग कारणों से दो बाद स्थगित हो गई थी। इस बार किसी प्रकार की अनियमितता न हो इसके इंतजाम इस बार परीक्षा केंद्रों में कड़े किए गए हैं। किसी प्रकार के घपले को रोकने के लिए मुन्ना भाईयों पर भी कड़ी नजर रखी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर परीक्षार्थियों को आधे घंटे पहले ही परीक्षा सेंटर में उपस्थित होना पड़ेगा।

उनकी दो स्तर पर तलाशी ली जाएगी। परीक्षार्थियों को दसवीं अंकसूची की सत्यापित छायाप्रति सहित पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो भी साथ लाना होगा। परीक्षा केंद्र में इस साल परीक्षार्थियों को पेन दिया जाएगा, जिसका प्रयोग परीक्षा के लिए अनिवार्य रूप से करना होगा। किसी अन्य पेन से ओएमआरशीट को यदि भरा गया तो इसे अवैध माना जाएगा। इसके अलावा वीडियोग्राफी सहित सभी परीक्षार्थियों से अंगूठे का निशान भी लिया जाएगा। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को शर्ट की बांह ऊपर करनी होगी।

इन केंद्रों में होगी परीक्षा

छत्तीसगढ़ कॉलेज, साइंस कॉलेज, दुर्गा कॉलेज, जेएन पाण्डेय स्कूल, दानी स्कूल, निवेदिता गल्र्स स्कूल और संत कंवर राम हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment