अजय देवगन दिख रहे हैं छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए उत्सुक

रायपुर.देश और दुनिया के अनेक प्रमुख उद्योग समूहों के वरिष्ठ पदाधिकारियों और उद्यमियों ने छत्तीसगढ़ में पूंजी निवेश के लिए दिलचस्पी दिखाई है। उद्योग जगत की इन हस्तियों ने मुंबई में गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से रोड शो और इन्वेस्टर्स मीट के दौरान मुलाकात कर उनसे राज्य में निवेश की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। इनमें प्रसिद्ध अभिनेता अजय देवगन भी शामिल हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में पूंजी निवेश में दिलचस्पी दिखाई है।
मुख्यमंत्री से विदेशी प्रतिनिधिमंडल ने भी निवेश पर चर्चा की। इनमें बैंक ऑफ अमेरिका के प्रेसीडेंट और कंट्री हेड काकू नकहाटे, गोल्ड मेन सेचेस के अध्यक्ष सोनजॉय चटर्जी, थॉमस रयूटर्स के प्रबंध निदेशक स्वरूप चटर्जी, क्राउन वल्र्ड वाइड मूवर्स के प्रबंध निदेशक श्रीनिवास कृष्णन, सीटी इंडिया कम्पनी के कंट्री हयूमन रिसोर्स आफिसर अनुरंजिता कुमार शामिल थे। इस मौके पर मुंबई स्थित अमेरिकी महावाणिज्य दूत पीटर हॉस भी मौजूद थे।
इनके अलावा अमेरिकन चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भी मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाएं टटोलीं। इनके अलावा ओमनटेक इन्फोसाल्यूशन के प्रबंध निदेशक अतुल हिमानी, इंस्पाईरा प्रोजेक्ट के अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल, जिंजर होटल के सीईओ प्रभात पानी, वारी एनर्जी के कार्यकारी निदेशक अजय जैन, कोटेक महेन्द्रा के कार्यकारी उपाध्यक्ष तुषार त्रिवेदी, यस बैंक के कापरेरेट बैंकिंग अध्यक्ष संजय मानदावकर, एस्ट्रल फार्मा के सीईओ संजय जाजोदिया और बी.डी. इंडस्ट्री के निदेशक अक्षय सैनी ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री राजेश मूणत, औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष बद्रीधर दीवान, प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव सुनिल कुमार, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एन. बैजेन्द्र कुमार, प्रमुख सचिव और कृषि उत्पादन आयुक्त एम.के.राउत, ऊर्जा सचिव अमन कुमार सिंह तथा सचिव उद्योग दिनेश श्रीवास्तव उपस्थित थे।
बिड़ला, हिंदूजा जैसे नामचीन उद्योगपतियों ने भी की चर्चामुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रमुख लोगों में आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला भी हैं। कई प्रमुख व्यापारिक प्रतिनिधिमंडलों ने भी रमन से निवेश पर चर्चा की।
इनमें हिंदूजा समूह के अध्यक्ष अशोक हिंदूजा, टाटा स्टील के उपाध्यक्ष मुत्थु रमन, टाटा संस एवं स्टील के व्यापार विकास प्रमुख मधु कानन, रूबी ग्रुप के प्रबंध निदेशक डॉ. दिनेश लखानी और अशोक गजेरा, महेन्द्र एक्सपोर्ट के अध्यक्ष सह-प्रबंध निदेशक महेन्द्र शाह, थ्राईव एनर्जी के प्रबंध निदेशक डॉ. रंगा बोदावाल शामिल हैं।
भाजपा ने बनाई गांव-गांव में यूपीए के खिलाफ प्रचार की रणनीति
राज्योत्सव में मैरीकॉम से भिड़ेगी सैलून चलाने वाली सुनीता
लाश से थी चमत्कार की आस, परिजनों ने नहीं होने दिया पोस्टमार्टम







