राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
झूठा निकला अजीत जोगी का दावा, कांग्रेसियों पर लगे गंभीर आरोप
भास्कर न्यूज
| Jan 10, 2013, 13:52PM IST

कांकेर। कांकेर के नरहरपुर कन्या छात्रावास में जिस छात्रा की मौत दुष्कर्म के बाद होने का दावा किया जा रहा था, उसकी मां और चाचा ने ही उसे खारिज कर दिया है। दोनों ने कहा कि उनकी बच्ची के साथ न तो दुष्कर्म हुआ और न ही वह गर्भवती थी। उसकी मौत बीमारी से हुई है।
पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि बच्ची की मौत दुष्कर्म के बाद हुई है। उन्होंने बच्ची के गर्भवती होने का भी आरोप लगाया था।
जोगी के आरोप के बाद बुधवार को भाजपा सांसद सोहन पोटाई, विधायक सुमित्रा मारकोले और गोंडवाना समाज के अध्यक्ष नारायण सिंह गोरा बच्ची के गांव पहुंचे। परिजनों ने उनसे साफ-साफ कहा कि बच्ची के गर्भवती होने की बात झूठी है।
भाजपा नेताओं का दावा है कि कांग्रेस के मनोज मंडावी, शंकर ध्रुवा और शंकर सोढ़ी उनके गांव आए थे। उन्होंने एक आवेदन में हस्ताक्षर करने को कहा था। मां ने गर्भवती होने की बात हटाने को कहा तो उसे कहा गया कि इसका उल्लेख करने पर 25 लाख रुपए मुआवजा मिल जाएगा। उन्होंने सरकारी नौकरी मिलने का भी दावा किया था। लालच में आकर उन्होंने आवेदन पर हस्ताक्षर कर दिए थे।
मामले में नया मोड़
मृत छात्रा के परिजनों द्वारा जोगी के दावे को झुठलाने के साथ ही मामले में नया मोड़ आ गया है। दुराचार का मामला अब राजनीतिक रंग लेने लगा है। इसको लेकर जहां कांग्रेस आक्रामक होकर राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास कर रही है वहीं भाजपा कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगा रही है। गुरुवार को कांग्रेस के प्रमुख नेता नरहरपुर आश्रम जाने वाले हैं।







