नक्सलियों से 'डील' के बाद...
इस स्त्री-अश्व की मूर्ती को...
फोटो ब्लॉग: छत्तीसगढ़ में...
रायपुर/महासमंद/भुवनेश्वर। राज्य में स्थित प्रसिद्ध चिलिका झील में प्रतिवर्ष ठंड के सीजन में लाखों प्रवासी पक्षियों का समागम होता है। हर साल इन प्रवासी पक्षियों की गणना भी होती है। इस साल प्रवासी पक्षियों की गिनती का काम रविवार को खत्म किया गया। गणना रिपोर्ट के अनुसार 167 प्रजाति के 8 लाख 83 हजार 60 पक्षी इस साल चिलिका झील में पहुंचे।
गौरतलब है कि एशिया की सबसे बड़ी चिलिका झील 1135 वर्ग किमी में फैली है। पिछले साल की तुलना में इस साल पक्षियों की संख्या 78 हजार 608 बढ़ी है। लेकिन चिलिका झील के निर्धारित पक्षी केंद्र में पहुंचने वाले पक्षियों की तादाद घटी बताई गई।
चिलिका में सुदूर कजाकिस्तान, साइबेरिया, आस्ट्रेलिया, रूस, लद्दाख, कनाडा, तिब्बत, फ्रांस के बर्फीले स्थानों से ठंड के समय इन पक्षियों का आगमन होता है। पक्षियों का आगमन नवंबर से शुरू होता है जो फरवरी तक चिलिका में रहते हैं। विशाल चिलिका झील के नलवण को पक्षियों का केंद्र माना जाता है जहां सर्वाधिक पक्षी आते हैं।
इसके अलावा पूरी झील में अनेक स्थानों पर प्रवासी पक्षियों का जमावड़ा होता है। इस साल नलवण में ही 3 लाख 18 हजार 108 पहुंचे जिनकी संख्या गत वर्ष की तुलना में करीब साठ हजार कम है। वैसे पूरी झील में पक्षियों की तादाद इस साल बढ़ी है। चिलिका झील में वर्ष 2001-02 में सर्वाधिक 13 लाख 23 हजार 578 पक्षी आए थे। इस साल पहुंचे पक्षियों में सर्वाधिक तादाद गढ़वाल प्रजाति के पक्षियों की रही, जिन्हें गणना में 1 लाख 86 हजार 595 पाया गया जबकि सबसे कम मात्र पांच पक्षी बेलेसस प्रजाति के पाए गए।
चिलका में पक्षियों की गिनती करने का काम दो दिनों तक किया गया था जिसमें चिलिका विकास विभाग के अलावा मुंबई की नेचुरल हिस्ट्री आफ सोसायटी नामक संस्था का सहयोग लिया गया था। प्रवासी पक्षियों के बारे में मिली एक विशेष सूचना के अनुसार बारटेल्ड नामक आठ पक्षियों में इलेक्ट्रो ट्रांसमिशन लगाया था। मात्र 85 ग्राम के इन पक्षियों को ट्रांसमिशन लगाने के बाद छोड़ दिया गया था। ये पक्षी सुदूर अलास्का से 11 हजार 700 किमी की दूरी मात्र नौ दिनों में तय कर चिलिका पहुंच गए।
देश के इस इलाके में साईकिल की रफ्तार से चलती है ट्रेन!
महिला प्रसव के इस तरीके को पढ़ डॉक्टर को करेंगे 'सैल्यूट'!
भिखारी ठाकुर के इस बिदेसिया नृत्य को देख वाह-वाह कर उठेंगे आप
किस पर करें भरोसा, जब युवती को उसके रिश्तेदार ने ही बेचा!