विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Raipur >> News >> At The Expense Of The Client's Own Home

ग्राहक की स्वयं की कीमत पर हुआ अपना घर

bhaskar news | Jun 25, 2012, 06:36AM IST
 
 

रायपुर. क्या आपने कभी सुना है कि कोई मकान आप अपनी कीमत पर खरीद सकते हैं। अगर नहीं तो इसके वीआईपी क्लब के इस अनूठे अंदाज देखिए। जी हां आप खरीद सकते हैं आपकी खुद तय की गई कीमत पर मकान। इसके लिए रविवार को वीआईपी क्लब की ओर से खुली बोली के जरिए लोगों ने अपना घर खरीदा। वीआईपी क्लब में ‘माय बिड माय फ्लैट’ का शानदार आयोजन हुआ। इसमें खरीदारों के साथ ही अन्य लोग भी पहुंचे।


इस आयोजन के लिए विशेषतौर पर बनाया गया 8000 वर्गफीट का भव्य वॉटर प्रुफ डोम लोगों से खचाखच भरा रहा। माय एफएम के आरजे अनिमेश और दिल्ली की भाविता सिंह ने अपनी जबर्दस्त परफारमेंस से माहौल में उत्साह भर दिया। माय बिड माय फ्लैट में कुल 11 फ्लैट के लिए ओपन बिड हुई। इसमें हर एक फ्लैट ग्राहकों ने खूब बोलियां लगाईं। बोली 1000 रुपए प्रति वर्ग फीट के ऊपर से शुरू की गई।


शर्तो के मुताबिक जम्प लगाकर कीमतें बोली गई और अंत में सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले को फ्लैट दे दिया गया। फ्लैट पाने वालों ने स्पॉट पर ही 51,000 रुपए देकर सौदा पक्का किया। फ्लैट खरीदने वालों में एसोसिएट बोनस का लाभ उठाने वाले खरीददार भी रहे। आरसीपी इंफ्राटेक के डायरेक्टर राकेश पांडे ने इस आयोजन की शुरुआत में वीआईपी सिटी और वीआईपी हाईट्स के बारे में बताया। साथ ही ओपन बिड के नियम तथा शर्तो की जानकारी दी।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment