विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Raipur >> News >> Baghbara Netrakand: Five Employees Suspended Including Doctor

बागबाहरा नेत्रकांड: डॉक्टर समेत पांच कर्मचारी निलंबित

भास्कर न्यूज | Feb 18, 2013, 10:29AM IST
 
 

रायपुर। बागबाहरा नेत्र शिविर में लापरवाही बरतने के आरोप में एक सरकारी डॉक्टर समेत स्वास्थ्य विभाग के पांच कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा दो निजी डॉक्टरों के लाइसेंस निरस्त करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।  
 
स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल ने जांच रिपोर्ट में दोषी पाए गए लोगों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। उसके बाद रविवार को ही निलंबन आदेश जारी किया गया। शिविर में विनायक नेत्र चिकित्सालय देवेन्द्र नगर रायपुर के नेत्र सर्जन डॉ. अमृता मुखर्जी और डॉ. चारूदत्त कलमकर ने भी मोतियाबिंद की सर्जरी की थी। उनके मेडिकल लाइसेंस रद्द करने के लिए नोटिस भेजा गया है।  
 
स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अजय सिंह ने बताया कि बागबाहरा नेत्र शिविर में शामिल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आरंग के चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी.सी. पात्रा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा के नेत्र सहायक टीसी मजूमदार, जिला अस्पताल महासमुंद के नेत्र सहायक  उमेश गोतमारे, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा की स्टॉफ नर्स जी देवनाथ और सामुदायिक केन्द्र बसना की स्टॉफ नर्स रैना रागनी कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पर्यवेक्षण कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में महासमुंद के जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव मगरूलकर को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।  
 
दवा दुकानों को नोटिस
 
नेत्र शिविर के लिए दवाइयों की सप्लाई करने वाले मेडिकल स्टोर्स के ड्रग लाइसेंस रद्द करने के लिए खाद्य एवं औषधि नियंत्रक के माध्यम से नोटिस दिया जा रहा है। दवा विक्रेताओं के खिलाफ पुलिस में एफआईआर भी कराई जाएगी।
 
इसके तहत बजरंग मेडिकल स्टोर रायपुर, लक्ष्मी मेडिकल स्टोर बागबहरा, मालूम मेडिकल स्टोर महासमुंद, भोपाल केमिकल एण्ड बायोलॉजिकल एजेंसी रायपुर, बांके बिहारी मेडिकल स्टोर रायपुर, श्याम मेडिकल एजेंसी रायपुर, रॉयल केमिस्ट रायपुर, अर्जुनदास मेडिकोज रायपुर, दौलत सर्जिकल्स रायपुर, पूजा मेडिकल एजेंसीज रायपुर, एस.व्ही.एस. फार्मास्यूटिकल एण्ड डिस्ट्रीब्यूटर्स रायपुर और कमल मेडिकल एजेंसी रायपुर को नोटिस दिया जा रहा है। यह कार्रवाई शिविर आयोजित करने वाली संस्था श्री कृष्णा अग्रवाल स्मृति ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध कराए गए दवाइयों के देयकों के आधार पर की जा रही है। सर्जरी के बाद संक्रमण की शिकायत आने के बाद जांच टीम ने दवाओं के सैम्पल भी लिए थे। 
 
क्या है मामला
 
महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड में श्री कृष्णा अग्रवाल मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से 9 व 10 दिसंबर को शिविर आयोजित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्जरी की गई। ऑपरेशन के अगले ही दिन 15 मरीजों की आंखों में इंफेक्शन हुआ। एक मरीज जांच करवाने के लिए बागबाहरा आया। उसकी स्थिति देखकर स्वास्थ्य विभाग का अमला हरकत में आया। उस मरीज को रायपुर रिफर किया गया। बाकी मरीजों की आंखों की जांच की गई। सभी की आंखें संक्रमित देखकर उन्हें रायपुर के एमजीएम नेत्र चिकित्सालय लाया गया। लेकिन तब तक 9 मरीजों की आंखों में इंफेक्शन इतना फैल गया था कि उनकी एक-एक आंखों के गोले ही निकालने पड़ गए। बाकी छह में पांच मरीजों की रोशनी चली गई। सिर्फ एक मरीज की आंख को ही बचाया जा सका। 
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment