विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Raipur >> News >> Banks Are Closed Today, Your Work Work May Effect

आज घर से निकलो तो सोच समझकर, रुक सकते हैं आपके काम

भास्कर न्यूज | Feb 20, 2013, 10:26AM IST
 
 

नई दिल्ली/रायपुर। सरकार ने बैंक कर्मचारियों से अपील की है कि वे बुधवार से प्रस्तावित दो दिवसीय हड़ताल में शामिल न हों। जबकि, 11 केंद्रीय ट्रेड यूनियन 20 व 21 फरवरी को अपने हड़ताल के आह्वान पर कायम हैं। इससे रायपुर में भी जहां अधिकांश बैंक बंद रहेंगे, वहीं बस-ऑटो आम दिनों की तरह चलेंगे। स्कूल भी खुले रहेंगे।
 
वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि जहां तक बैंक कर्मचारियों का संबंध है तो उनके पास हड़ताल में शामिल होने का कोई कारण नहीं है। मांग पत्र में ऐसा कोई भी बिंदु नहीं है जिसका संबंध बैंक कर्मचारियों से हो। मंगलवार सुबह भी ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों और सरकार के बीच बातचीत हुई। लेकिन यह भी सोमवार की तरह बेनतीजा रही। 
 
एक अनुमान के मुताबिक ट्रेड यूनियनों की हड़ताल से दो दिन में करीब 20,000 करोड़ रुपए के नुकसान की आशंका है।
 
इन सेवाओं पर पड़ेगा असर
 
बैंक: अधिकतर सरकारी बैंक बंद रहेंगे। नकदी का लेन-देन, चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट बनाने जैसे काम प्रभावित होंगे। हालांकि प्राइवेट बैंक हड़ताल में शामिल नहीं होंगे। 
इंश्योरेंस: एलआईसी और दूसरी कंपनियों में काम-काज बंद रहेगा। 
पोस्ट ऑफिस : बंद रहेंगे। 
 
कर्मचारियों की मांगें
 
महंगाई के लिए जिम्मेदार सरकारी नीतियां बदली जाएं ञ्च मिनिमम वेज (न्यूनतम भत्ता) बढ़ाया जाए ञ्च सरकारी संगठनों में अनुकंपा के आधार पर नौकरियां दी जाएं ञ्च आउटसोसिर्ंग के बजाए रेगुलर कर्मचारियों की भर्तियां हों  
 
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए भी हर पांच साल में वेतन में संशोधन हो।  
 
न्यू पेंशन स्कीम बंद की जाए, पुरानी स्कीम ही लागू हो।
 
सरकारी कंपनियों की हिस्सेदारी प्राइवेट कंपनियों को न बेची जाए।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment