200 रुपए की उधारी पर हो गई गाली-गलौच और मारपीट
Source: dainik bhaskar news | Last Updated 02:38(10/02/12)
महासमुंद. बागबाहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बीकेबाहरा में 200 रूपए उधारी देने से इंकार करने पर 4 युवकों ने गाली-गलौचक कर मारपीट की। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बीकेबाहरा निवासी पिंटू सिंह पिता जगदीश सिंह (25) अपने घर में बैठा हुआ था तभी गांव के छोटे गाड़ा, बजरंगी यादव, घिरू यादव, छोटू यादव ने 200 रूपए उधार मांगा।
प्रार्थी ने देने से इंकार किया तो चारों ने प्रार्थी के साथ गाली-गलौच कर मारपीट की। पुलिस ने चारों आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।