विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Raipur >> News >> Broker Take Innocent From His Mother For The Sake Of Some Rupees, Arrested

मां को लालच देकर मासूम को खरीद ले गए थे दलाल, गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | Jan 06, 2013, 05:21AM IST
 
 

रायगढ़. लालच में आकर एक मां ने अपने डेढ़ माह के बच्चे का सौदा 50 हजार रुपए के स्टाम्प पेपर पर कर दिया। इसका खुलासा बच्चे के पिता द्वारा घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद हुआ। 
 
पुलिस ने मामले में एक दलाल सहित खरीदार दंपती को गिरफ्तार किया है। जबकि एक अन्य दलाल की तलाश जारी है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।  
 
मजदूर अनुज सिदार की 26 साल की पत्नी मालती से चिरईपानी के दो लोगों ने डेढ़ माह के पुत्र का 50 हजार रुपए में सौदा किया।  44 साल के कालीचरण बेहरा व दुर्गा ने महिला को मोटी रकम और बच्चे की अच्छी परवरिश का लालच दिया था।
 
दोनों ने पहले ही किरोड़ीमल नगर के उजभीठी निवासी दंपती नंदकिशोर शर्मा और शैल देवी से बच्चे का सौदा तय कर लिया था। आरोपियों ने बच्चे की मां मालती को पहले शराब पिलाई और स्टाम्प पेपर पर खरीदी-बिक्री की प्रक्रिया पूरी की। 
 
दो-दिन बाद अनुज घर लौटा तो पत्नी व बेटे नहीं मिले। उसने रिश्तेदारों से पूछताछ की। पता चला पत्नी के झारखंड अपने मायके गई है।  वह ससुराल गया तब उसे असलियत का पता चला। उसने लौटकर कोतरा रोड पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
 
पुलिस ने खरीदादार दंपती नंद किशोर व उसकी पत्नी शैल देवी को गिरफ्तार किया। इसके बाद दलाल कालीचरण को घेरकर पकड़ा। एक अन्य आरोपी दुर्गा की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। 
 
> मासूम को खरीदने वाले दंपती और एक दलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि एक की तलाश जारी  है। बच्चे को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है। 
-ममता अली, टीआई, कोतरा रोड थाना
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment