विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Raipur >> News >> Buses Will Not Run

16 को राज्य में नहीं चलेंगी बसें

Bhaskar news | Aug 07, 2012, 06:00AM IST
 
 

रायपुर। बसों का किराया बढ़ाने सहित आधा दर्जन मांगों को लेकर बस ऑपरेटर 16 अगस्त को गाड़ियां नहीं चलाएंगे। एक दिन गाड़ियों का परिचालन बंद कर शासन को आगाह किया जाएगा। उसके बाद भी मांगों पर निर्णय नहीं हुआ तो 25 अगस्त से बस वाले बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे।

सोमवार को छत्तीसगढ़ बस यातायात महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह गरचा, भावेश दुबे, प्रमोद दुबे और हाजी शफीक रजा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने अतिरिक्त परिवहन आयुक्त एमएस तोमर से चर्चा की। प्रतिनिधि मंडल ने अतिरिक्त परिवहन आयुक्त को हड़ताल की सूचना दी। बस वालों का कहना है कि 2008 के बाद बस का किराया नहीं बढ़ा है। व्हील बेस का निर्धारण भी बिना बस संचालकों से पूछे विभाग ने अपनी मर्जी से कर दिया। इसी तरह बसों को लाल, पीला नीला करने का जबरिया फरमान जारी कर दिया गया है। बस वाले गाड़ियों का रंग नहीं बदलेंगे। इसी के विरोध में आंदोलन किया जा रहा है।


अतिरिक्त परिवहन आयुक्त तोमर ने कहा कि बस का किराया बढ़ाया जा चुका है। नई दरें लागू करने की तैयारी अंतिम चरण में है। इसके अलावा मप्र के मौजूदा किराए का परीक्षण किया जा रहा है। उसी आधार पर यहां भी किराया तय किया जाएगा। व्हील बेस के निर्धारण के संबंध में जो सुझाव बस वालों ने दिए हैं कि उसके संबंध में संशोधन प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment