वोटों की खातिर दौड़-भाग करेंगे सी.एम., लगाएंगे समस्या निवारण शिविर

रायपुर.राज्य सरकार ने शहरी क्षेत्रों के वोटों पर अपना ध्यान लगा दिया है। इसी के तहत राज्य के सभी 168 नगरीय निकायों में 19 से 26 नवंबर तक नगर सुराज अभियान चलाया जाएगा। इसमें सभी तीन हजार से अधिक वार्डो में जनसमस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे। इन वार्डो में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह अचानक पहुंचकर आम लोगों से रूबरू होंगे।
शुक्रवार को मंत्रालय में नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने यह निर्णय लिया। नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा करने के साथ ही सरकार ने शहरी वोटों को बढ़ाने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया। शहरों की गलियों में सरकार और अफसर लगातार दौरा करेंगे।
वहां लोगों से चर्चा कर उनकी समस्या का तत्काल निराकरण करने का प्रयास करेंगे। वहां लगाए जाने वाले शिविरों में पानी, बिजली से लेकर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। जाति प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री नगरीय निकाय विभाग को निर्देश दिए हैं कि अभियान प्रारंभ होने के पहले सभी शहरों के स्कूलों की मरम्मत करा ली जाए। उनकी रंगाई पोताई करा ली जाए।
उन्होंने कहा कि सभी शहरों में सामाजिक संस्थाओं की मदद से माडल दालभात केंद्र खोले जाएं। स्टेट अप योजना के तहत 42 हजार युवाओं को विभिन्न योजनाओं का प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया है। शहरों में तैयार आवासीय योजना के मकानों का आबंटन जल्द से जल्द करने का निर्णय लिया गया है।
1600 करोड़ खर्च नहीं होने पर जताई नाराजगी मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने इस बात पर नाराजगी जताई कि नगरीय निकायों को 1600 करोड़ दिए गए हैं जो खर्च नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यो को प्रारंभ कर यह राशि खर्च की जानी चाहिए। राज्य सरकार ने शहरों के विकास के लिए पर्याप्त राशि दी है।
इनकी मदद से विकास कार्यो को तेज किया जा सकता है। उन्होंने विभाग के अफसरों से कहा कि कामों तेजी लाने के लिए तत्काल पहल की जाए।
आम आदमियों से रू-ब-रू हुए रमन सिंह, समस्याएं भी निपटाईं
कोल आवंटन निरस्त कर दें सारी समस्या खत्म हो जाएगी
कोयला घोटालाः राजा-महारानी जाएंगे जेल







