राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
राजधानी को मिलीं और 30 बसें 15 दिनों में सड़कों पर दौड़ेंगी
भास्कर न्यूज
| Jan 19, 2013, 06:55AM IST

रायपुर। पंडित जवाहरलाल नेहरू शहरी नवीकरण मिशन के अंतर्गत बाकी 65 में से 30 नई सिटी बसें राजधानी पहुंच गई हैं। फिलहाल, इन्हें शोरूम में रखा गया है। 15 दिनों में यह बसें एयरपोर्ट समेत विभिन्न मार्गो पर दौड़ने लगेंगी।
35 बड़ी बसें अप्रैल तक राजधानी आने की संभावना है। योजना के तहत पहले चरण में करीब दो महीने पहले 35 छोटी बसें निगम को मिली थीं, जो मंत्रालय समेत विभिन्न मार्गो पर चल रही हैं। अलग पहचान देने के लिए सिटी बसों का कलर ऑरेंज रखा जाएगा।
केंद्र सरकार ने लगभग पांच साल पहले 100 सिटी बसों के लिए 14 करोड़ रुपए दिए थे। तत्कालीन महापौर सुनील सोनी के कार्यकाल में टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी हो गई थी। नई महापौर परिषद के आने पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए टेंडर निरस्त कर दिया गया। लगभग छह माह पहले ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर वर्कऑर्डर जारी किया गया था। इसके बाद पहली खेप में 35 सिटी बसें शहर पहुंची थीं। इनमें से अधिकतर बसें नई राजधानी स्थित मंत्रालय के कर्मचारियों के लिए चलाई जा रही है।
सोमवार को दो सिटी बसें दोंदेकला व विधानसभा के लिए शुरू की जाएंगी। नई बसों की डिजाइन देखने के लिए राजस्व विभाग के अध्यक्ष मनोज कंदोई हाल में जयपुर से लौटे हैं। 35 नई सिटी बसों की सप्लाई अशोक लीलैंड ने की है। इन्हें टाटा मोटर्स के शोरूम में रखा गया है। तीन-चार दिनों में इन्हें नगर निगम के टिकरापारा स्थित वर्कशॉप में लाया जाएगा।
किस्तों में आएंगी बड़ी बसें
35 बड़ी बसें किस्तों में राजधानी आएंगी। शुरू में दो बस आएगी। इसके बाद आठ, 10 व 15 बसें आएंगी। इसका कारण डिजाइन को लेकर है। दो बस जो पहले आएंगी, उनके डिजाइन को देखा जाएगा। पसंद आया तो उसी स्वरूप में और बसें मंगवाई जाएंगी। कुछ फेरबदल करना होगा, तो इसके बारे में कंपनी को सूचित किया जाएगा।
एयरपोर्ट के लिए सिटी बसों की मांग : एयरपोर्ट जाने के लिए सिटी बसों की काफी मांग है। यही कारण है कि नई सिटी बसों में दो से तीन एयरपोर्ट के लिए चलाई जाएंगी। गुढ़ियारी मार्ग पर सिटी बस चलाने की भी संभावना है। विभिन्न रूट पहले ही तय कर दिए गए हैं। बड़ी बसें आउटर व छोटी शहर के भीतर चलाई जाएंगी।
बड़ी बसें अप्रैल तक
30 नई छोटी सिटी बसें आ गई हैं। 15 दिनों के भीतर इन्हें विभिन्न रूटों पर दौड़ा दिया जाएगा। एयरपोर्ट के लिए काफी मांग आ रही है, इसलिए दो से तीन बसें यहां के लिए चलेंगी। बस का कलर ऑरेंज रहेगा, ताकि अलग पहचान मिले। बाकी 35 बड़ी बसें अप्रैल तक आने की संभावना है।
-मनोज कंदोई, अध्यक्ष राजस्व विभाग नगर निगम
बाकी बसें भी जल्द मिलेंगी
नई सिटी बसें आ गई हैं। इन्हें जल्द ही विभिन्न रूटों पर चलाया जाएगा। बाकी बसें भी जल्द आने की संभावना है।
-तारण प्रकाश सिन्हा, कमिश्नर नगर निगम






